रोहित शर्मा के रिटायरमेंट से लेकर गौतम गंभीर को बर्खास्त करने तक, BCCI की तरफ से आये बयान

रोहित शर्मा के रिटायरमें से लेकर गौतम गंभीर की नौकरी जाने तक बीसीसीआई की तरफ से सभी सवालों के जवाब दिए गए हैं। इंग्लैंड दौरे पर कहा जा रहा था कि हिटमैन आखिरी वनडे के बाद रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं। मैच से पहले क्रिकेट का बाजार इस खबर से काफी गर्म था। हालांकि रोहित ने तीसरे वनडे में 138 रनों की धुआंधार पारी खेल अपने आलोचकों के मुंह पर ताला लगा दिया और यह भी साफ कर दिया कि उनकी नजरें 2027 वर्ल्ड कप खेलने पर है। वहीं यूके टूर पर तीनों सीरीज गंवाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर की जॉब पर भी सवाल उठने लगे है। आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हारने के बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। यूके टूर पर भारत 10 में से सिर्फ 1 ही मैच जीत पाया।

इस सभी मुद्दों पर बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बयान दिया है। आगरा में UP T20 लीग के चौथे सीजन के लिए मिनी ऑक्शन का उद्घाटन करते हुए शुक्ला ने रोहित और गंभीर को लेकर बात की।

राजीव शुक्ला ने रिपोर्टर्स से कहा, “रोहित शर्मा हमारी टीम का हिस्सा हैं और खेल रहे हैं। मीडिया और सोशल मीडिया पर जो बातें चल रही हैं, उनका कोई मतलब नहीं है। अभी उनके रिटायरमेंट का कोई सवाल ही नहीं है।”

शुक्ला ने इंडिया की मौजूदा लीडरशिप का भी सपोर्ट किया और इस बात को खारिज कर दिया कि हेड कोच गौतम गंभीर और कैप्टन शुभमन गिल की जांच के बावजूद टॉप पर बदलाव की जरूरत है।

उन्होंने कहा, “हर किसी को अपनी राय रखने का हक है, लेकिन टीम में कौन रहेगा और कौन नहीं, यह फैसला सिलेक्टर्स का है। इंडियन टीम अच्छा परफॉर्म कर रही है और मैच जीत रही है, इसलिए अभी किसी भी बदलाव की जरूरत नहीं है।”

रोहित शर्मा ने सीरीज खत्म होने के बाद क्या कहा था?

रोहित ने बीसीसीआई द्वारा जारी किए एक वीडियो में कहा था, “मेरा काम बैटिंग करना है। आओ और खेलो, अपने देश को रिप्रेजेंट करो… जब से मैंने डेब्यू किया है, शोर तो था ही। जब तक मैं वहां रहूंगा, शोर रहेगा। मेरे लिए कोई फर्क नहीं पड़ता। मायने यह रखता है कि मैं मैदान पर क्या करता हूं।”

भारतीय टीम इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर है। गौतम गंभीर को यूके टूर के बाद रेस्ट दिया गया है। उनकी जगह वीवीएस लक्षमण टीम इंडिया के साथ बतौर हेड कोच गए हैं। उनकी कोचिंग में भारत ने पहले ही टी20 में जीत दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *