हम सभी को मौका लगते ही इस तरह की कहानी जरूर पढ़नी चाहिए

पहली कमाई 700 रुपये; तंगी में बेचे लाइटर, परफ्यूम… और फिर खड़ा किया पैनकेक बिजनेस


रणघोष खास. रविकांत पारिक. साभार यूअर स्टोरी 

 वर्ष 2017 में, मुंबई के विकेश शाह को पैनकेक का बिजनेस शुरु करने का ख़याल आया और इस तरह 99 Pancakes की शुरुआत हुई. नाम के पीछे की सोच यह थी कि उन्होंने अपना पहला वेंचर वर्ष 1999 में शुरू किया था और पैनकेक बिजनेस में उन्होंने शुरुआती कीमत 99 रुपये रखी थी. पैनकेक बनाने वाली QSR चेन 99 Pancakes की शुरुआत विकेश शाह ने की थी। 99 Pancakes ने अपने सीरीज-ए फंडिंग राउंड में 20 करोड़ रुपये जुटाए हैं। जब तक अनुभव न हो, तब तक कुछ भी हक़ीक़त नहीं होता” विकेश शाह का पूरा जीवन अंग्रेज़ी भाषा के मशहूर कवि जॉन कीट्स की उपरोक्त पंक्तियों के इर्द-गिर्द घूमता रहा है. कल्पना कीजिए एक ऐसे बच्चे की जो कभी पढ़ाई में दिलचस्पी नहीं रखता था, हर बार स्कूल बस आने पर भाग जाता था. दुनिया के लिए, ऐसे बच्चों का भविष्य असफल माना जाता है, लेकिन विकेश ने साबित कर दिखाया कि आप ख़ुद तय करते हैं कि आपको कहां जाना है, न तो नंबर मायने रखते हैं और न ही डिग्री. आप ख़ुद जितना सोचते हैं, उससे कहीं ज़्यादा सक्षम हैं, अपने आत्म-मूल्य को जानना ज़रूरी है. विकेश के लिए, अनुभव सबसे अच्छा शिक्षक रहा है. बिजनेस की तरकीबों और रणनीतियों से लेकर खाने के नए कॉन्सेप्ट पेश करने की कला तक, उन्होंने अपने अनुभवों के ज़रिए ख़ुद ही सब कुछ सीखा है. उन्होंने हर असफलता के साथ अपना रास्ता बनाया है और मज़बूती से वापसी की है. 1977 में जन्मे और मुंबई के एक मध्यमवर्गीय परिवार में पले-बढ़े विकेश को हमेशा यह एहसास था कि एक दिन उन्हें नौकरी ढूंढ़नी है और अपने परिवार के लिए कमाना है. उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में ही अपनी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए काम करना शुरू कर दिया था. उन्होंने साल 1994 में महज 700 रुपये तनख़्वाह (सैलरी) के साथ एक केक की दुकान में बतौर काउंटर सेल्स बॉय काम करना शुरू किया. कुछ ही सालों में उन्हें मैनेजर के पद पर प्रमोट कर दिया गया. अपने जीवन के इन वर्षों में उन्होंने कई पार्ट-टाइम काम किए जैसे ट्रैवल एजेंसी में कार भेजना, लाइटर, परफ्यूम आदि बेचना. अपनी कंपनी बंद होने के बाद उन्होंने एक दोस्त के साथ पार्टनरशिप में दक्षिण मुंबई में एक छोटी सी केक की दुकान शुरू की. फिर पार्टनरशिप से अलग होकर अपना ख़ुद का कैटरिंग सप्लाई बिजनेस शुरू किया. धीरे-धीरे जैसे-जैसे उनका बिजनेस बढ़ता गया, उन्होंने शादियों में कई कॉन्सेप्ट डेसर्ट और फ़ूड काउंटर पर काम करना शुरू किया और बहुत ही अनोखे फ़ूड कॉन्सेप्ट बनाए. वर्ष 2017 में, विकेश शाह ने देश में पहली बार पैनकेक का एक नया और फ्रेश कॉन्सेप्ट पेश करते हुए एक कैफ़े खोला. इस कैफ़े का आइडिया उन्हें तब आया जब वह अपने एक दोस्त के साथ अपने कैटरिंग बिजनेस के लिए एक नए कॉन्सेप्ट पर रिसर्च कर रहे थे. इसी वर्ष में, विकेश को पैनकेक सेक्टर में उतरने का ख़याल आया और इस तरह 99 Pancakes की शुरुआत हुई. उन्होंने मुंबई के काला घोड़ा एरिया में अपने पैनकेक स्पेशलिटी स्टोर का पहला आउटलेट लॉन्च किया था. नाम के पीछे की सोच यह थी कि उन्होंने अपना पहला वेंचर (बिजनेस) वर्ष 1999 में शुरू किया था और पैनकेक बिजनेस में उन्होंने शुरुआती कीमत 99 रुपये रखी थी. वर्तमान में, 16 शहरों में 48 आउटलेट हैं