Rain Alert: बन गया है कम दबाव का क्षेत्र, इन दो राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

Rain Alert, IMD Weather Update 24 July: दक्षिण पूर्वी राजस्थान में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसकी वजह से गुजरात में 24 और 25 जुलाई को कहीं-कहीं बहुत ज्यादा बारिश होने वाली है। इसके अलावा, आज मध्य महाराष्ट्र में बहुत ज्यादा यानी कि मूसलाधार बारिश होगी। उत्तर पश्चिम भारत की बात करूं तो 24-30 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड में काफी बड़े इलाके में या लगभग सभी इलाकों में बारिश होने वाली है। पंजाब में 24-25 जुलाई, 28-30 जुलाई, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28-30 जुलाई, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27-30 जुलाई, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में 24-25 जुलाई के दौरान काफी बड़े इलाके में या सभी जगहों पर बारिश होगी। वहीं, पंजाब में 26-27 जुलाई के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 24-27 जुलाई के दौरान, पूर्वी यूपी में 24-26 जुलाई के दौरान, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में 26-30 जुलाई के दौरान कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश होगी।

24-25 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कुछ जगहों पर आंधी तूफान और बिजली कड़कने का अलर्ट है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 25-30 जुलाई के दौरान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 24-26 जुलाई, 30 जुलाई को, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 24-25 जुलाई, 27 जुलाई, 30 जुलाई, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 जुलाई को, पूर्वी यूपी में 27 जुलाई और 30 जुलाई, पश्चिमी राजस्थान में 26 जुलाई को भारी बारिश होगी। 26-27 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान, साथ ही 24 जुलाई को जम्मू कश्मीर, लद्दाख में भारी बारिश होगी।

मध्य भारत की बात करें तो 24-25 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश, 24-30 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, 24 जुलाई, 27-30 जुलाई के दौरान विदर्भ में काफी बड़े इलाके में या पूरे इलाके में बारिश होने वाली है। 26-30 जुलाई के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, 25-26 जुलाई के दौरान विद्रभ में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होगी। 24-28 जुलाई के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, 24-25 जुलाई के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में आंधी तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के चलने का अनुमान है। 26-27 जुलाई के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, 24-26 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़, विदर्भ में आंधी तूफान आएगा।

इसके अलावा, पूर्वी भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, 24 जुलाई, 28-30 जुलाई के दौरान बिहार, 24-28 जुलाई के दौरान ओडिशा में काफी बड़े इलाके में या पूरे इलाके में बारिश होगी। 25-27 जुलाई के दौरान बिहार में कहीं कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है। ओडिशा में 29-30 जुलाई के दौरान तेज बारिश होगी।

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में तेज बारिश का अलर्ट

वहीं, पूरे पूर्वोत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। 24-26 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, 25-26 जुलाई के दौरान असम, मेघालय में छिटपुट बारिश होगी। 27-30 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, 24 जुलाई और 27-30 जुलाई के दौरान असम, मेघालय में, 24-30 जुलाई के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में काफी ज्यादा व्यापक बरसात होगी। 24-26 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, 24-28 जुलाई के दौरान असम, मेघालय में आंधी तूफान और बिजली कड़केगी।

गोवा, गुजरात, सौराष्ट्र, महाराष्ट्र में भारी बारिश

इसके अलावा, पूरे पश्चिमी भारत के राज्यों में अगले एक हफ्ते तक बारिश का अलर्ट है। 24-30 जुलाई के दौरान कोंकण, गोवा, 24-25 जुलाई के दौरान मध्य महाराष्ट्र, 24-28 जुलाई के दौरान गुजरात में, 24-26 जुलाई के दौरान सौराष्ट्र व कच्छ में काफी ज्यादा व्यापक बरसात होगी। 26-30 जुलाई के दौरान मध्य महाराष्ट्र, 24-30 जुलाई के दौरान मराठवाड़ा, 29-30 जुलाई के दौरान गुजरात, 27-30 जुलाई के दौरान सौराष्ट्र व कच्छ में बारिश होगी। 24-27 जुलाई के दौरान गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ में कहीं-कहीं आंधी तूफान और बिजली गिरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *