इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह के एक और टॉप कमांडर को मार गिराया है। इसकी पहचान जाफर खादर फाउर के तौर पर हुई, जो पिछले साल अक्टूबर से इजरायल में हुए कई रॉकेट हमलों के लिए जिम्मेदार था। इसमें जुलाई 2024 का अटैक भी शामिल है, जहां फुटबॉल के मैदान पर 12 बच्चों की मौत हो गई थी। खादर दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह की नासिर ब्रिगेड रॉकेट यूनिट का कमांडर था। आतंकी गुट की ओर से अभी तक उसके मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है और ना ही इनकार किया गया है।
आईडीएफ की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया, ‘हिजबुल्लाह के नासिर यूनिट के मिसाइल और रॉकेट ऐरे के कमांडर जाफर खादर को लेबनान के जौइया क्षेत्र में मार गिराया गया। वह गोलान की ओर किए गए कई रॉकेट हमलों के लिए जिम्मेदार था। इसमें कई इजरायली नागरिकों की मौत हो गई। मजदल शम्स पर भी हमला किया गया जिसमें 12 बच्चे मारे गए और कई घायल हो गए। बीते गुरुवार को मेटुला पर रॉकेट हमला हुआ, जिसके चलते 5 नागरिकों की मौत हो गई थी।’