- Chandigarh में शुक्रवार 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाएं।
- मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी बारिश की संभावना।
रणघोष न्यूज. चंडीगढ़ | प्री-मानसून की पहली बारिश ने चंडीगढ़ में दस्तक दे दी है। शुक्रवार सुबह हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी राहत दी है। 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने के बाद तेज झमाझम बारिश से तापमान में 7 डिग्री की गिरावट आई। शुक्रवार की सुबह शहरवासियों के लिए मौसम के लिहाज से काफी शानदार रही।
पिछले कुछ दिनों से चंडीगढ़ के मौसम का मिजाज काफी गर्म था, चंडीगढ़ व आस-पास के इलाकों में तापमान 43 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया था। हालांकि चंडीगढ़ में अभी तक 41 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। लेकिन शुक्रवार को हुई तेज बारिश से यह अब 33 डिग्री दर्ज किया गया। मौजम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में चंडीगढ़ में दोबारा बारिश हो सकती है।
चंडीगढ़ में गर्मी से हो रहा था बुरा हाल, बारिश ने दी राहत
बाकी राज्यों की तरह चंडीगढ़ में गर्मी ने लोगों का काफी परेशान किया हुआ था लेकिन शुक्रवार को हुई तेज बारिश ने लोगों को थोड़ी राहत दी है। अब चडीढ़ के बाद मौसम विभाग के अनुसार 22 से 23 जून को बारिश दिल्ली में भी दस्तक दे सकती है। आपको बता दें कि दिल्ली अभी देश में सबसे गर्म राज्यों में से एक बना हुआ है। शुक्रवार को यहां तापमान 46 डिग्री तक दर्ज किया गया व गर्म हवाओं के थपेड़ो ने भी लोगों का बाहर निकलना भी मुश्किल किया हुआ है।