कच्चे तेल की कीमतों ने एक बार फिर से आग पकड़ ली है। ब्रेंट क्रूड में 5.51 डॉलर प्रति बैरल की उछाल दर्ज की जा रही है और यह 95.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। क्योंकि, ईरान ने अमेरिका के साथ दूसरे राउंड की वार्ता से इनकार कर दिया है। इस बीच भारत की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं। दिल्ली में आज भी पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये लीटर है।
भारत के पड़ोसी देशों की बात करें तो बंग्लादेश में भी पेट्रोल 90.95 रुपये लीटर है। जबकि, म्यांमार में 146.82 रुपये। भूटान में पेट्रोल 97.88 रुपये लीटर पर पहुंच गया है। पाकिस्तान में 122.42 और चीन में 130.11 रुपये लीटर है। श्रीलंका में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत134.38 रुपये पर पहुंच गई है। नेपाल में पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 136.86 रुपये तक पहुंच गई है।
घरेलू उपलब्धता को स्थिर करने के लिए सरकार ने मूल्य और नीतिगत कदम भी उठाए। उसने कहा, “मध्य पूर्व संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतों में असामान्य बढ़ोतरी हुई है, लेकिन उपभोक्ताओं के हित में भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है।”
दिल्ली के मुकाबले पश्चिम बंगाल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत करीब 10 रुपये अधिक है। आज दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में ₹ 104.99 लीटर पेट्रोल बिक रहा है। जबकि, डीजल 91.81 रुपये लीटर। भारत में सबसे सस्ता तेल पोर्ट ब्लेयर में है। यहां पेट्रोल ₹82.46 प्रति लीटर है तो डीजल ₹78.05 प्रति लीटर।
भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले शहर
पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: ₹82.46 प्रति लीटर
ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश: ₹90.87 प्रति लीटर
सिलवासा, दादरा और नगर हवेली: ₹92.37 प्रति लीटर
दमन, दमन और दीव: ₹92.55 प्रति लीटर
हरिद्वार, उत्तराखंड: ₹92.78 प्रति लीटर
स्रोत: इंडियन ऑयल
भारत में सबसे सस्ता डीजल बेचने वाले शहर
पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: ₹78.05 प्रति लीटर
इटानगर, अरुणाचल प्रदेश: ₹80.38 प्रति लीटर
जम्मू, जम्मू और कश्मीर: ₹81.32 प्रति लीटर
संबा, जम्मू और कश्मीर: ₹81.58 प्रति लीटर
कठुआ, जम्मू और कश्मीर: ₹81.97 प्रति लीटर
स्रोत: इंडियन ऑयल
दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बहुत अधिक बढ़ चुकी हैं, लेकिन भारत में अभी राहत है। इसका कारण यह है कि यहां चुनाव चल रहे हैं। हालांकि, कई प्राइवेट कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा भी दी हैं।