WhatsApp का सबसे जबर्दस्त फीचर, एक फोन में ऐड कर सकेंगे कई अकाउंट, बहुत कुछ है खास

पिछली साल की तरह वॉट्सऐप इस साल भी यूजर्स के लिए नए-नए फीचर रोलआउट कर रहा है। बीते दिनों वॉट्सऐप ने स्टेटस अपडेट के लिए नए फीचर्स को रिलीज किया था। अब कंपनी अपने यूजर्स के लिए एक जबर्दस्त फीचर लाने की तैयारी कर रही है। कुछ दिन पहले वॉट्सऐप बीटा फॉर ऐंड्रॉयड 2.23.17.8 में कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए मल्टी-अकाउंट फीचर रोलआउट हुआ था। यह फीचर यूजर को एक ऐप में अलग-अलग अकाउंट्स को ऑपरेट करने की सुविधा देता है, ताकि यूजर एक फोन में ही अपने पर्सनल, प्रोफेश्नल और दूसरे अकाउंट्स को मैनेज कर सकें।

अकाउंट मैनेजमेंट का यह फीचर यूजर्स के लिए बड़े काम का है। अब कंपनी इसी शानदार फीचर को iOS यूजर्स के लिए भी लाने की तैयारी कर रही है। WABetaInfo ने वॉट्सऐप बीटा फॉर iOS 25.2.10.70 अपडेट में ऐप के अंदर मल्टिपल अकाउंट्स को ऐड और मैनेज करने वाले फीचर को स्पॉट किया है।

WABetaInfo ने शेयर किया स्क्रीनशॉट

WABetaInfo ने इस फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इसमें आप इस नए फीचर को देख सकते हैं। यह फीचर यूजर्स के सिंगल ऐप में अलग-अलग अकाउंट्स से लॉगिन करने की सुविधा देगा। यह फीचर उन लोगों के काफी काम आएगा, जो अलग-अलग फोन नंबर से कई वॉट्सऐप अकाउंट का यूज करते हैं।