रेवाड़ी से भाजपा की दावेदारी में बैचेनी खत्म होने लगी है, नामाकंन में दिखा भरोसा

 रणघोष अपडेट. रेवाड़ी

रेवाड़ी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव ने सोमवार को अपना नामांकन दर्ज किया। अलग अलग विरोधी माहौल के बावजूद पूरे समय चुनाव को लेकर कही से कोई बैचेनी नजर नही आई जिसकी आशंका नजर आ रही थी। लक्ष्मण यादव एकदम शांत दिखे तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह इस सीट को लेकर आश्वस्त नजर आए। लक्ष्मण सिंह यादव ने अपनी पत्नी सविता यादव के साथ जिला सचिवालय पहुंचे। इस मौके पर पीपीपी कोओर्डिनेटर डा. सतीश खोला, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली सुनील मूसेपुर भी मौजूद रहे। इससे पूर्व भाजपा प्रत्याशी ने सेक्टर चार में हवन के साथ चुनावी कार्यालय का उद्घाटन भी किया। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि दक्षिण हरियाणा से पहले भाजपा प्रत्याशी के रूप रेवाड़ी से लक्ष्मण सिंह यादव ने अपना नामांकन दर्ज किया है। हमारा पूरा सहयोग आशीर्वाद उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की कुर्सी का रास्ता दक्षिण हरियाणा से होकर गुजरता है। उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि इस क्षेत्र की बदहाली के लिए जिम्मेदार लोगों को सबक सिखाने का समय गया है। नामांकन उपरांत जिला भाजपा कार्यालय से खुली जीप में बैठकर भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव ने शहरभर में नामांकन रैली निकाली। यह रैली जिला कार्यालय से प्रारंभ होकर अभय सिंह चौक, धारुहेड़ा चौक, झज्जर चौक, काठ मंडी, घंटेश्वर मंदिर, अग्रेसन चौक, अनाज मंडी होते हुए सेक्टर चार स्थित आवास पर संपन्न हुई।