बड़ी खबर : 1 फरवरी से पहले शुरू होगी जयपुर–दिल्ली पुलिया, NHAI ने बढ़ाई रफ्तार

🛑 BIG BREAKING | शाहपुरा को मिली जाम से मुक्ति की उम्मीद

शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। वर्षों से जयपुर–दिल्ली मार्ग पर लगने वाले भीषण जाम से जल्द निजात मिलने जा रही है। भाजपा नेता उपेन यादव के निरंतर दबाव, संघर्ष और प्रतीकात्मक विरोध के बाद अब NHAI ने जयपुर–दिल्ली पुलिया को 1 फरवरी 2026 से पहले चालू करने की आधिकारिक तैयारी तेज कर दी है।

जूतों वाला विरोध बना टर्निंग पॉइंट

व्यापारियों, दुकानदारों और आमजन की पीड़ा को देखते हुए 1 जनवरी 2026 को उपेन यादव ने जयपुर स्थित NHAI क्षेत्रीय कार्यालय (RO) और परियोजना निदेशक (PD) के समक्ष टेबल पर जूते रखकर नंगे पैर रहने का प्रतीकात्मक विरोध किया।
इस अप्रत्याशित कदम ने NHAI अधिकारियों को झकझोर दिया, जिसके बाद उन्होंने एक माह में कार्य पूरा करने का लिखित आश्वासन दिया।

NHAI ने बढ़ाए संसाधन, काम अंतिम चरण में

विरोध के बाद जनवरी माह में NHAI ने—

  • अतिरिक्त इंजीनियर

  • अधिक श्रमिक

  • भारी मशीनरी

तैनात कर निर्माण कार्य को फास्ट-ट्रैक मोड में डाल दिया।
फिलहाल पुलिया का कार्य अंतिम चरण में है।

फ्लाईओवर अपडेट | ग्राउंड रिपोर्ट

  • भाजपा नेता उपेन यादव ने जयपुर तिराहा फ्लाईओवर का NHAI टीम लीडर (TL) के साथ स्थलीय निरीक्षण किया

  • दिल्ली से जयपुर की ओर फ्लाईओवर लगभग तैयार

  • 19–20 जनवरी 2026 से डामरीकरण कार्य शुरू

  • 1 फरवरी 2026 से पहले यातायात शुरू करने का लक्ष्य बरकरार

इसके बाद जयपुर से दिल्ली की ओर फ्लाईओवर का कार्य भी फरवरी के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

स्थायी समाधान की ओर शाहपुरा

दोनों फ्लाईओवर पूरे होते ही—

  • वर्षों पुराना यातायात जाम खत्म

  • व्यापारिक नुकसान रुकेगा

  • आमजन को राहत

  • दिल्ली तिराहा के शेष कार्य शुरू होंगे

शाहपुरा क्षेत्र को स्थायी समाधान मिलेगा।

उपेन यादव का बयान

“मैं पिछले एक वर्ष से इस मुद्दे को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा हूँ।
दो बार दिल्ली जाकर माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी से मिला,
कई बार जयपुर में NHAI अधिकारियों से चर्चा की।
आज उन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि शाहपुरा की जनता से किया गया वादा अब पूरा होने जा रहा है।”