हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष जवाहरलाल दुहन ने पारिवारिक और निजी कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दुहन पिछले 14 सालों से इस पद पर कार्यरत थे और निजी स्कूलों को लेकर लगातार साथियों के साथ संघर्ष करते रहे हैं। हुड्डा सरकार में उन्होंने प्रदेश स्तर पर स्कूलों से संबंधित अनेक मांगों को प्रमुखता के साथ उठाया था जिस पर सरकार को भी मांगें माननी पड़ी थी। वे निजी स्कूलों के लिए 96 साथियों के साथ चंडीगढ़ के बुडैल जेल में सात दिन तक रहे। जवाहरलाल दुहन ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उन्होंने जिम्मेदार पद पर रहते हुए स्कूलों के स्वाभिमान और सम्मान को कमजोर नहीं होने दिया। कुछ पारिवारिक और निजी कारणों की वजह से वे इस पद को छोड़ रहे हैं। साथियों के साथ पूरी तरह डटे रहेंगे।