जिला पुलिस रेवाडी द्वारा मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

पुलिस अधीक्षक कार्यालय रेवाडी मे पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल की अध्यक्षता मे 08 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया है। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर पुलिस अधीक्षक रेवाडी ने रेवाडी जिले की तमाम महिलाओ को शुभकामनाए दी । पुलिस अधीक्षक रेवाडी ने कहा है की अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है, विश्व के विभिन्न क्षेत्रो मे महिलाओ के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओ के आर्थिक, राजनितिक और सामाजिक उपलब्धियो के उपलक्ष्य मे उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। यह दिवस उन महिलाओ को सम्मानित करने का दिन है जो अपने जीवन मे सामाजिक, आर्थिक ओर सांस्कृतिक उपलब्धियो प्राप्त करने मे कडी मेहनत करती है। पुलिस अधीक्षक रेवाडी ने विभिन्न विभागो मे सराहनिय कार्य करने वाली महिलाओ को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है। इस अवसर पर महिला स.उप.नि. नितू इन्चार्ज पुलिस चौकी भाडावास गांव, महिला स.उप. कविता थाना बावल, महिला प्रधान सिपाही पुनम थाना रोडहाई, महिला प्रधान सिपाही कल्पना व महिला सिपाही अंकू महिला हैल्प लाईन 1091, महिला प्रधान सिपाही सुदेश, महिला सिपाही किरण थाना सदर, महिला सिपाही मोनिका व महिला सिपाही कविता दुर्गा शक्ति, ममता प्रोटैक्शन सैल, नीतू सैनी सी.डब्लू.सी. निलम शर्मा अधिवक्ता समाज सेवी को पुलिस अधीक्षक रेवाडी ने प्रंशसा पत्र देकर सम्मानित किया है। इस दोरान पुलिस अधीक्षक मुख्यालय हंसराज ह.पु.से., पुलिस अधीक्षक रेवाडी अमित भाटिया ह.पु.से., महिला निरीक्षक सुनिता मुख्य लिपिक, प्रबधंक महिला थाना रेवाडी, एन.जी.ओ. संचालक निलम शर्मा व नितू सैनी व महिला पुलिस कर्मचारी हाजिर रही। रेवाडी जिला मे महिला पुलिस कर्मचारियो ने महिला विरुद्ध अपराध को रोकने मे अहम भूमिका निभाते हुए मेहनत व लग्न से अपनी डयूटि करती है। महिला हैल्प लाईन 1091 पर कार्यरत महिला कर्मचारी भी महिला विरुद्ध अपराध की सुचना प्राप्त होने से लेकर कार्यवाही कि समाप्ती तक फिड बैक लेकर पिडित महिलाओ को न्याय दिलाने मे मदद करती है। महिलाओ कि सुरक्षा के सम्बंध मे सामाजिक संस्थाए भी काफी अच्छा कार्य कर रही है। महिलाओं को एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए महिला थाना प्रबन्धक उप.नि. सर्वेष्ठा ने एक मुहिम चलाई है जिस की टैगलाइन है आप हमारी तरफ बढ़ाओ हाथ हम देंगे आपका साथ।