एन एच -71 गंगायचा जाट टोल प्लाजा पर किसान संघर्ष समिति घटक भारतीय किसान यूनियन (चढूनी),अखिल भारतीय किसान मजदूर संगठन,जय किसान आंदोलन एवम अन्य संगठनों के सहयोग से टोल प्लाजा पर चल रहा धरना प्रदर्शन जारी रहा। सुबह ही धरना प्रदर्शन में भिवानी जिले से अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी भारतीय किसान यूनियन (चढूनी)की स्टार प्रचारक कविता आर्य किसान साथियो के साथ धरना स्थल पर पहुंची। भारतीय किसान यूनियन(चढूनी) के रेवाड़ी जिला प्रधान समय सिंह ,भारतीय किसान खेत मजदूर संगठन रेवाड़ी जिला संयोजक एडवोकेट कॉमरेड राजेन्द्र सिंह,जय किसान आंदोलन के जिला अध्यक्ष मास्टर धर्म सिंह ने स्वागत किया। कविता आर्य ने कहा कि वह किसान की बेटी होने के नाते वर्तमान में किसानों पर केंद्र सरकार,हरियाणा सरकार द्वारा तीन काले कृषि कानूनों के माध्यम से किये जा रहे दमन के प्रयासों का घोर विरोध करती है। किसानों के आंदोलन के साथ जुड़कर अपने महिला विंग नेतृत्व का किसानों के ऐतिहासिक आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए किसान घरो की महिलाओं को भी आगे बढ़कर किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन से जुड़ जाने के लिए आह्वान किया। भारतीय किसान यूनियन के रेवाड़ी जिला प्रधान समे सिंह ने कहा कि इस किसान विरोधी हठधर्मी सरकार को किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन का सम्मान करते हुए अविल्ंब तीनों काले कृषि कानूनो को देश के सर्वोच्च न्यायालय की गई टिपणियो को पूरा आदर देते हुए तुरंत बिलों को निरस्त करने की मांग की है। एडवोकेट कॉमरेड राजेन्द्र सिंह ने कहा किभारत के किसानों के लंबे समय से चल रहे आंदोलन को माननीय सर्वोच्च न्यायालय की आज की मंशा के अनुसार अपना तानाशाह रवैया छोड़कर एम एस पी को कानूनी जामा पहनाते हुए तीनो किसान एवम मजदूर विरोधी कानूनो को देश के अन्नदाताओं के हित मे अविलंब निरस्त कर देना चाहिए। जय किसान आंदोलन के जिला अध्यक्ष मास्टर धर्म सिंह ने भी कहा कि केंद्र सरकार आंदोलनरत किसानों के प्रति आंतरिक सहानुभूति रखते हुए तीनो काले कानूनो को वापिस लेकर किसानों की जायज मांगों को पूरा करे । धरना परदर्शन में भारतीय किसान यूनियन के रेवाड़ी जिला उप–प्रधान कुलदीप सिंह भुड़पुर, जगदीश गुजर ब्लाक अध्यक्ष बावल,संयोजक धर्मपाल नंबरदार,भिवानी जिले से एडवोकेट दरिया सिंह,सतबीर,अशोक आर्य,तोताराम रालियावास,महावीर सिंह,महेंद्र सिंह,हिम्मत सिंह,जय भगवान सिंह गंगायचा जाट,धर्मेश कुमार,सतेंदर सिंह,नितेश कुमार,सुनील कुमार,सरपंच वीरेंदर सिंह किशनगढ बालावास, बलराज,जगदीश हिसार आदि बहुत से किसानों ने धरना स्थल पर आकर इस न्यायोचित धरने का समर्थन दिया ।