दिल्ली: होली पर कल सुबह के समय नहीं मिलेंगी मेट्रो व बसें, जानें कितने बजे से शुरू होंगी सेवाएं

हर साल की तरह इस साल भी होली के दिन दिल्ली मेट्रो और डीटीसी बसों की सेवाएं सुबह के वक्त निलंबित रहेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने ट्विट कर जानकारी दी की होली के दिन यानि 29 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह के समय स्थगित रहेगी। इस दिन सभी लाइन पर मेट्रो का परिचालन दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा।

डीएमआरसी ने बताया कि यह व्यवस्था एयरपोर्ट लाइन व रैपिड मेट्रो लाइन पर भी रहेगी। ढाई बजे से सभी लाइन टर्मिनल स्टेशन स्टेशन से होगी। उसके बाद रात में अपने पुराने समय सारिणी के हिसाब से चलेगी। दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों से अपील की है कि वह सुबह के समय मेट्रो से सफर की योजना ना बनाएं। यही नहीं मेट्रो के अंदर होली रंग खेलने पर पूरी तरह से पाबंदी है। मेट्रो के मुताबिक सफर करने वाले यात्रियों को ध्यान रखना होगा कि वह मास्क लगाकर रखें, सामाजिक दूरी का पालन भी करें।

इसी क्रम में, सुबह के समय डीटीसी बसों की सेवा भी निलंबित रहेगी। दोपहर दो बजे से जरूरत के हिसाब से डीटीसी बसों का दिल्ली-एनसीआर में चुनिंदा रूट पर परिचालन किया जाएगा। डीटीसी के अनुसार उस दिन यात्रियों का आवागमन काफी कम रहता है। इसी के मद्देनजर 898 बसों को दोपहर बाद सड़कों पर उतारा जाएगा। बस संबंधी जानकारी के लिए यात्री डीटीसी के हेल्पलाइन नंबर 1800118181 और 41400400 पर सूचना प्राप्त कर सकते हैं। डीटीसी की बेड़े में 3760 बसें बताई जाती हैं।

हुड़दंगियों पर ट्रैफिक पुलिस की नजर रहेगी
दिल्ली में होली के दिन यातायात नियम तोड़ने वालों और सड़क पर हुडदंग करने वालों से ट्रैफिक पुलिस सख्ती से निपटेगी। ऐसे लोगों को रोकने के लिए प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की टीम तैनात की जाएंगी। स्थानीय पुलिस के साथ वाहन जब्त करने और जुर्माने की कार्रवाई होगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त आयुक्त (ऑपरेशन) मीनू चौधरी ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना संक्रमण को लेकर दिल्ली सरकार के निर्देशों का पालन करें। सार्वजनिक जगहों पर भीड़ एकत्रित न करें। मास्क पहनें और संक्रमण से बचाव के उपाए अपनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chytré triky pro vaši kuchyni, zahradu a život: objevte naše nejlepší tipy a triky pro vaši každodenní rutinu. Uvařte si lahodné pokrmy a pěstujte si zeleninu jako profesionálové. Naše užitečné články vám pomohou vytvořit skvělý životní styl. Náročná hádanka: Шерлок Холмс и дьявольская загадка: поиск дровосека в мрачном Jak připravit irský jablečný koláč: rychlý recept krok Záhada sedmi vteřin: geniální Jen málokdo najde Získat nejnovější lifestylové tipy, kuchařské triky a užitečné články o zahradničení na našem webu! Najdete zde spoustu inspirace pro vylepšení svého každodenního života a získání nových dovedností. Buďte součástí naší komunity a objevujte společně s námi radost z jednoduchých, ale efektivních triků pro pohodlnější a zdravější život!