रणघोष अपडेट. डहीना
गांव डहीना निवासी प्रदीप पुत्र जिले सिंह ने डहीना पुलिस चौकी पर आरोप लगाया है कि वह उनके केस को गंभीरता से नहीं ले रही है। प्रदीप के मुताबिक उनकी पत्नी 21 जनवरी से गायब है। उनके पास सबूत है कि वह अपने किसी युवक के साथ चली गई है। उनके दोस्तों के पास इसकी पूरी जानकारी है। पुलिस को घटना से पूरी तरह से अवगत करा दिया है। इसके बावजूद गंभीरता से कार्रवाई नही की है। उधर पीड़ित के पक्ष में ग्रामीण भी उतर आए हैं। उनका कहना है कि अगर पुलिस ने 24 घंटे मे आरोपियों को नहीं पकड़ा तो गांव में पंचायत कर बड़ा निर्णय लिया जाएगा। प्रदीप ने बताया कि उसकी शादी 2 जून 2021 को गांव पाचौर की एक लड़की से हुई थी। वह अहीर कॉलेज में बीए सेकेंड ईअर की छात्रा भी है। 21 जनवरी को वह कॉलेज का नाम लेकर गई थी। उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि गांव राजपुरा का एक युवक भी उसी दिन से गायब है। पता चला कि दोनो साथ फरार हो गए हैं। उनके एक दोस्त ने उसके खाते में पैसे भी डाले हैं। इसकी पूरी जानकारी पुलिस के पास है लेकिन वह ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। उधर ग्रामीणों ने कहा कि अगर 24 घंटे में पुलिस ने आरोपी को नहीं पकड़ा तो वे पंचायत कर धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर हो जाएंगे।