फर्स्ट ओपन नेशनल ऑनलाइन क्वान की डू चैंपियनशिप में राज इंटरनेशनल स्कूल ने बटोरे मैडल

इंडियन ओलिंपिक क्वोन की डी एसोसिएशन रोहतक की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर पहली ऑनलाइन क्वान की डू चैंपियनशिप प्रतियोगिता आयोजित की गई I इस प्रतियोगिता में देश भर से 17 राज्यों से लगभग 900 बच्चों ने भाग लियाI जिसमे राज इंटरनेशनल स्कूल की श्रुति (अंडर-15) ने स्वर्ण पदक, गीतांशु (अंडर-10), नमन (अंडर -12), तोयम (अंडर -10), व दीक्षित (अंडर -15), ने रजत पदक और पलक (अंडर -15), योगिता (अंडर -17),ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के निदेशक नवीन सैनी ने बच्चों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और भविष्य में इसी तरह पढाई के साथ-साथ खेलकूद पर विशेष ध्यान देने का संदेश दिया I