फांसी की सजा पाई शबनम के 12 साल के बेटे ने मां के लिए राष्‍ट्रपति से लगाई माफी की गुहार

उत्‍तर प्रदेश के अमरोहा के बानवखेड़ी हत्‍याकांड में फांसी की सजा पाने वाली शबनम के 12 साल के बेटे ने राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद से अपनी मां के लिए माफी की गुहार लगाई है। वारदात के वक्‍त शबनम दो महीने की गर्भवती थी। इस बच्‍चे का जन्‍म जेल में हुआ था। गौरतलब है कि राष्‍ट्रपति शबनम की दया याचिका खारिज कर चुके हैं। अब अपनी मां की ओर से बेटे ने उनसे माफी की गुहार लगाई है।   शबनम आजाद भारत में फांसी की सजा पाने वाली पहली महिला अपराधी है। उसने 14 अप्रैल 2008 की रात अपने प्रेमी सलीम के साथ मिलकर परिवार के सात लोगों की हत्‍या कर दी थी। इस मामले में पकड़े जाने के बाद शबनम में जेल में अपने बच्‍चे को जन्‍म दिया जिसे बाद में उसके एक दोस्‍त ने गोद ले लिया। आज उस बच्‍चे की उम्र 12 साल है। उसने मां को फांसी दिए जाने की बात सुनी तो राष्ट्रपति से माफ़ी की गुहार लगाई। 12 साल की छोटी सी उम्र में बच्‍चे को अपनी मां के गुनाहों का अहसास है। उसे गोद लेने वाले शबनम के दोस्‍त ने बताया कि उसने राष्‍ट्रपति से अपनी मां के लिए माफी की मांग की है। 

पिछले महीने हुई थी मां-बेटे की मुलाकात

फांसी की सजा पाने वाली शबनम से उसके बेटे की मुलाकात पिछले महीने की 21 तारीख को हुई थी। तब शबनम ने उसे टॉफी और कुछ रुपए दिए थे। 

चाचा-चाची ने कहा-गुनहगार को जल्‍द दें फांसी

उधर, शबनम के चाचा और चाची ने उसे जल्‍द फांसी देने की मांग की है। राष्‍ट्रपति द्वारा शबनम और सलीम की दया याचिका खारिज किए जाने के बाद दोनों ने खुशी का इजहार किया। शबनम की चाची ने कहा-

‘हमें तो खून का बदला खून ही चाहिए। हम तो यही चाहते हैं कि इसे फांसी जल्द हो जाए। चाची ने कहा कि उस समय अगर हम भी घर में होते तो इसने हमें भी मार डाला होता। हम घटना के बाद आधी रात में यहां पहुंचे थे। 

क्‍या करेंगे ऐसी लड़की की लाश लेकर

शबनम को फांसी पर चढ़ाए जाने के बाद क्या उसका शव लेंगे? इस सवाल पर चाची ने कहा कि हम क्यों लेंगे? हम नहीं लेंगे। ऐसी लड़की की लाश लेकर हम क्‍या करेंगे? चाचा ने कहा कि शबनम ने जो किया, वो उसे भरना ही पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chytré triky pro vaši kuchyni, zahradu a život: objevte naše nejlepší tipy a triky pro vaši každodenní rutinu. Uvařte si lahodné pokrmy a pěstujte si zeleninu jako profesionálové. Naše užitečné články vám pomohou vytvořit skvělý životní styl. Náročná hádanka: Шерлок Холмс и дьявольская загадка: поиск дровосека в мрачном Jak připravit irský jablečný koláč: rychlý recept krok Záhada sedmi vteřin: geniální Jen málokdo najde Získat nejnovější lifestylové tipy, kuchařské triky a užitečné články o zahradničení na našem webu! Najdete zde spoustu inspirace pro vylepšení svého každodenního života a získání nových dovedností. Buďte součástí naší komunity a objevujte společně s námi radost z jednoduchých, ale efektivních triků pro pohodlnější a zdravější život!