भूख हड़ताल पर बैठे किसान, कई हाईवे जाम

नए कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसानों ने सोमवार को फिर  जोरदार हल्ला बोल दिया है। सरकार पर दबाव बढ़ाने के लिए किसान सुबह आठ बजे से भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उधर किसानों के समर्थन में एक दिन पहले ही  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी उपवास करने की बात कही थी। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा, “उपवास पवित्र होता है। आप जहां हैं, वहीं हमारे किसान भाइयों के लिए उपवास कीजिए। प्रभु से उनके संघर्ष की सफलता की प्रार्थना कीजिए। अंत में किसानों की अवश्य जीत होगी।”नए कानून के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में किसानों ने भूख हड़ताल शुरू कर दिया है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, राजधानी दिल्ली, हरियाणा समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में किसान भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *