वार्ड नंबर 16 से पार्षद रंजना भारद्वाज हुई भाजपा में शामिल : जिला अध्यक्ष

IMG_20210122_135111

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय रेवाड़ी में जिला अध्यक्ष हुकुमचंद यादव जी के नेतृत्व में वार्ड नंबर 16 से पार्षद रंजना भारद्वाज ने सैकड़ों की संख्या में अपने कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव ने रंजना भारद्वाज व उनके साथ आए सैकड़ों महिला, युवाओं व पुरुषों को पटका पहनाकर विधि पूर्वक भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया और उनको आश्वस्त किया कि भारतीय जनता पार्टी सदैव आपका मान और सम्मान रखेगी। इस मौके पर जिला महामंत्री यशवंत भारद्वाज,जिला उपाध्यक्ष अजय कांटीवाल,पार्षद भूपेंद्र गुप्ता व नवनियुक्त चेयरमैन पूनम यादव, विधानसभा प्रत्याशी सुनील मूसेपुर,वंदना पोपली, पूर्व मंत्री जसवंत सिंह बावल, जिला आईटी सेल प्रमुख नवीन शर्मा,मीडिया प्रभारी बिजेंद्र यादव रेवाड़ी मंडल के मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला,बाबूलाल छाबड़ी, पूर्व पार्षद बलजीत यादव, मनीष चराया, गौरव शर्मा, पवन भाटला, विजय प्रधान बामण, कप्तान भोलाराम, सज्जन पहलवान, राजवीर पटेल, गोल्डी चौहान, निखिल भारद्वाज, भारत भारद्वाज, दीपेश भार्गव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।