ऐलान- घरों पर 06 मार्च को लहरायेंगे काले झंडे और धरनों पर काली पट्टी बांध जताएंगे विरोध

कितलाना टोल पर 69वें दिन टोल रहा फ्री


संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान आंदोलन के समर्थन में और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए 6 मार्च को हर घर और कार्यालय पर काले झंडे लहराए जाएंगे साथ में धरना दे रहे किसान, मजदूर काली पट्टी बांधेंगे। इस बात का ऐलान वक्ताओं ने कितलाना टोल पर चल रहे  अनिश्चित कालीन धरने को संबोधित करते हुए कही।  उन्होंने कहा कि 6 मार्च को दिल्ली बोर्डर्स पर विरोध प्रदर्शन शुरू होने के 100 दिन हो जाएंगे। इस दिन दिल्ली व दिल्ली बोर्डर्स के विभिन्न विरोध स्थलों को जोड़ने वाले केएमपी एक्सप्रेसवे पर सुबह 11 से 4 बजे तक 5 घंटे की नाकाबंदी होगी और टोल फ्री कराया जाएगा। आगामी कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि 8 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा महिला किसान दिवस के रूप में मनाएगा।  देश भर के सभी धरने 8 मार्च को महिलाओ द्वारा संचालित होंगे। इस दिन महिलाएं ही मंच प्रबंधन करेंगी और वक्ता होंगी।  उन्होंने कहा कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 15 मार्च को निजीकरण विरोधी दिवस मनाया जाएगा और उनके साथ मिलकर सयुंक्त किसान मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।  धरने के 69वें दिन नरसिंह डीपीई, बिजेंद्र बेरला, गंगाराम श्योराण, संत रविनाथ, मंगल सुई, दिलबाग ग्रेवाल, सुभाष यादव, दया पैंतावास, मीर सिंह नीमड़ीवाली, रामकुमार सोलंकी ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि 5 राज्यों में चुनाव होने वाले है वहां संयुक्त किसान मोर्चा के नेता भारतीय जनता पार्टी की किसान-विरोधी, गरीब-विरोधी नीतियों को दंडित करने के लिए जनता को एक अपील करेंगे।  संयुक्त किसान मोर्चा के नेता इस उद्देश्य के लिए इन राज्यों का दौरा करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।   कितलाना टोल पर धरने का मंच संचालन रणधीर घिकाड़ा ने किया। इस अवसर पर सुरजभान सांगवान,सुखदेव पालवास, राजू मान, संजय पूर्व सरपंच, मास्टर टेकराम, कृष्णा सांगवान, रतन्नी देवी, बीरमति डोहकी, राजेश झोझू, जमात अली, शमशेर सांगवान, प्रोफेसर राजेन्द्र डोहकी, प्रोफेसर जगमिंद्र, सरदारा राम, प्रेम सिंह, परमजीत फतेहगढ़, सत्यवान कालुवाला, नंदराम फोरमैन इत्यादि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *