जयपुर ग्रामीण सीट पर बढ़ा विवाद, री-काउंटिंग की मांग:कांग्रेस विधायकों की पुलिस से हुई बहस, गाड़ियों में भरकर पहुंचे चोपड़ा के समर्थक

कांग्रेस विधायक विद्याधर चौधरी ने कहा कि बीजेपी की सरकार तानाशाही कर लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए जनप्रतिनिधियों को भी अंदर नहीं जाने दे रही है, जो सरासर गलत है। हम जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से ही विधायक हैं। बावजूद इसके हमें हमारे प्रत्याशी से बात तक नहीं करने दी जा रही है और न ही प्रशासन का कोई व्यक्ति हमारी सुनवाई कर रहा है। विधायक अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि अनिल चोपड़ा पर प्रशासन दबाव बनाकर 3000 से ज्यादा वोट खारिज करने की कोशिश में जुटा हुआ है, ताकि बीजेपी को 1500 वोट से जीता सके। इसे हम किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम यहीं धरना देंगे, चाहे पुलिस हमें गिरफ्तार ही क्यों न कर ले, लेकिन अब पीछे नहीं हटेंगे।