किसानों ने प्रदर्शन के बाद सचिवालय में दिया धरना, आरपार की लड़ाई का ऐलान

रणघोष अपडेट. चरखी दादरी

 उपमंडल के किसानों ने सोमवार किसान संगठनों, खाप पदाधिकारियों, सर्व कर्मचारी संघ, आशा वर्कर्स, इंटक, सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन, पीटीआई संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ स्थानीय रोज गार्डन से परशुराम राम चौक होते हुए सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया और धरने पर बैठे। इस दौरान कांग्रेस इनेलो पार्टी के नेता भी उनके साथ रहे। फौगाट खाप के प्रधान बलवंत सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। 9 दिसम्बर को भारत बंद की कामयाबी के बाद किसान संगठनों के आह्वान पर आज देशभर में जिला स्तर पर प्रदर्शन और धरने किये गए। इसी कड़ी में सुबह 10 बजे से ही रोज गार्डन में किसान एकत्रित होने शुरू हो गए थे। सबसे पहले आंदोलन के दौरान शहीद 11 किसानों  को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। करीब 12 बजे जुलूस के रूप में बस स्टैंड के सामने से तीन काले कानून वापस लो, एमएसपी की गारंटी दो, तानाशाही नहीं चलेगी, गंठबंधन सरकार मुर्दाबाद, मोदी सरकार होश में आओ के नारे लगाते हुए सचिवालय पहुंचे। धरने पर किसान नेताओं ने कहा कि सरकार किसानों के सब्र का इम्तिहान ले रही है। देश का अन्नदाता शांतिपूर्ण ढंग से पिछले 19 दिन से दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन चला तीन कृषि कानून रद्द करने के साथ एमएसपी की गारन्टी देने की मांग कर रहे हैं।  धरने पर खाप 40 के प्रधान विधायक सोमबीर सांगवान, पूर्व विधायक रणबीर मंदोला, शमशेर फौगाट, राजू मान, सत्यवान शास्त्री, उमेद पातुवास, कमलेश भैरवी, जगबीर घसोला, रणधीर कुंगड़सुशील धानक, डॉ ओमप्रकाश, प्रेम अचीना, संजीव तक्षक, राजकुमार सांगवान, बलजीत फौगाट, रणबीर लालू, सज्जन डांडमा, राजकुमार घिकाड़ा, सुरेंद्र मेहड़ा, प्रीतम बलाली, नसीब मोद, सीताराम शर्मा, जयदीप श्योराण, दिलबाग नीमड़ी, आनन्द श्योराण, कृष्ण फौगाट, धर्मेन्द्र छपार, विनय मेहड़ा, सुनिल सांगवान, राजबीर शास्त्री, मास्टर प्रभुराम, गिरेन्द्र फौगाट, सुरेश फौगाट, दलबीर गांधी, सुमेर बाढड़ा, विनोद मोड़ी, रामकुमार सोलंकी, बलबीर जाखड़, धर्मेन्द्र पहलवान, जयभगवान शर्मा, रामवतार शर्मा, बबली मोद ने अपने विचार रखे। मंच संचालन रणधीर घिकाड़ा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *