कोरोना के नए मामलों ने फिर बढ़ाई चिंता, पिछले 24 घंटे में 4518 नए केस दर्ज, 9 लोगों ने गंवाई जान

दुनियाभर में कोरोना संक्रमण से जंग अबतक जारी है। इस बीच भारत में भी कोरोना वायरस के केस में बढ़ोतरी देखी जा रही है। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 4,518 नए मामले सामने आए जबकि पिछले 24 घंटे में इस वायरस की वजह से 9 लोगों ने जान चली गई। इस अवधि के दौरान कोरोना से संक्रमित 2,779 लोग ठीक होकर अपने घर पहुंचे हैं। कोरोना से अबतक मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5 लाख 24 हजार 701 हो गई है।

देश में कोविड-19 के मामलों में इजाफा होने के बाद एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 4,518  नए केस सामने आए है जबकि 9 लोगों की मौत हो गई है। इससे पहले रविवार को कोविड-19 के 4,270 नए मामले सामने आए थे। हालांकि कोरोना से हुई मौत के रोजाना आंकड़ा पिछले दिन की तुलना में कम है। रविवार को कोरोना से 15 लोगों की जान गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *