चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे हितैषी थे

रणघोष अपडेट. हरियाणा से


कादीपुर एंक्लेव आरडब्ल्यूए के पूर्व प्रधान व राष्ट्रीयएससी एसटी ओबीसी महासंघ हरियाणा के अध्यक्ष एवं विश्व यादव परिषद हरियाणा के महासचिव श्याम सुंदर यादव ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा

किसानों के दुख दर्द को दूर करने का काम किया। उन्होंने किसानो के लिए  किसानवादी नीतियों के प्रति कार्य किया। हमेशा जनता, गरीबो, किसानों, मजदूरों के साथ

 सर्व समाज को साथ लेकर चलने का काम किया। चौधरी चरण सिंह का मानना था कि देश की समृद्धि कारास्ता गांवों, खेतों-खलिहानों से होकर गुजरता है। भारत का संपूर्ण विकास

तभी होगा, जब किसान, मजदूर, गरीब सभी खुशहाल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *