जल के लिए जान पर बन आई, दिल्ली में हुई खूब लड़ाई; तीन लोग घायल

दिल्ली में जल की समस्या अब जान की दुश्मन बनती जा रही है। द्वारका जिले में पानी के लिए जबरदस्त मारपीट हुई है। इस मारपीट में तीन लोग घायल हो गए हैं। दिल्ली पुलिस ने इस बात की जानकारी दी और यह भी साफ किया है कि इस मारपीट में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है। दिल्ली पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई है कि द्वारका जिला इलाके में एक सार्वजनिक नल से पानी भरने के लिए मारपीट हुई है।

इस मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गए हैं और इन्हें इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया है कि मारपीट को लेकर दो पीसीआर कॉल आए थे। इस मारपीट में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं हैं। मारपीट को लेकर दो पक्षों की शिकायत के बाद 2 केस दर्ज किए गए हैं। दिल्ली पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई है कि दोनों पक्षों के बयान की जांच-पड़ताल की जा रही है।