उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के निर्देशानुसार जननायक जनता पार्टी प्रदेश में बड़ी मजबूती से कोरोना महामारी में लोगों की सहायता करने में लगी हुई है। रेवाड़ी में जिला अध्यक्ष श्यामसुंदर सभरवाल के नेतृत्व में यह दावा किया जा रहा है कि जिला इकाई लोगों की सहायता के लिए प्लाज्मा, बेड , ऑक्सीजन सिलेंडर , मास्टर सैनिटाइजर उपलब्ध करा रही है । बावल में हल्का प्रधान राजबीर तिहाडा के नेतृत्व में गांव व झुग्गी झोपड़ियों में सुखा राशन , मास्क और सेनीटाइजर वितरित किए जा रहे इसी कड़ी में गांव प्राणपुरा में पूरे गांव को सैनिटाइजर कराया गया साथ ही लोगों को मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध कराएं । इनसो जिला प्रधान सत्येंद्र झाबुआ , दिनेश ढाणी जैतपुर , मंसाराम खिजुरी , अतर सिंह नेहरा , जगदीश नेहरा, सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता जिम्मेवारी निभा रहे हैं। सैनिटाइजेशन अभियान में गांव से महावीर प्रधान , चंदराम , मामचंद नंबरदार, बस्तीराम , सूबेदार भूप सिंह, रणसिंह , रामौतार , महेंद्र , भोलाराम , सुब्बे सिंह, मनोज कुमार, रोशन लाल ड्राइवर , राजू , नरेश , दीपक नेहरा अनेक लोग मौजूद रहे ।