श्रीराम सीता ट्रस्ट की अनूठी पहल, कोरोना मरीजों को मिलेगी कोरोना किट

श्री राम सीता ट्रस्ट के द्वारा कोरोना मरीजों की सहायता हेतु कोरोना किट उपलब्ध करवायी जा रही है। बी.पी.एल. परिवार के किसी जरूरतमंद व्यक्ति को यदि दवाइयां उपलब्ध नही हो पा रही और सामान्य माइल्ड लक्षण है तो वे संस्था से संपर्क कर सकते हैं। किट में सरकार व डॉ. द्वारा निर्धारित दवाएं ही प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा जो मरीज 50 प्रतिशत तक का भुगतान कर सकते हैं वे भी सम्पर्क कर सकते हैं। सहायता प्राप्त करने के लिए  रोग के लक्षण, तापमान आदि का विवरण व् आधारकार्ड देना आवश्यक है। निशुल्क दवा प्राप्ति के लिए दिए गए नम्बर पर सम्पर्क करें। आपके आसपास कोई जरूरतमन्द व्यक्ति हो तो बता सकते हैं। इसके अलावा संस्था चिकित्सा प्रदान करने के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी कर रही है जिसमे डॉ. पूनम जैन शाम को चार से पांच बजे तक  7988906474 मोबाइल नं. पर सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगी। जो लोग इस महामारी के लक्षण शुरू हो रहे ऐसा समझ में आ रहा है तो वे कृप्या शीघ्र सलाह प्राप्त करें। श्री राम सीता ट्रस्ट की टीम आपके साथ मदद को हमेशा तैयार है। डॉ सोनिया, अरुण गुप्ता व यतिन कोचर, डॉ पूनम जैन आदि सामाजिक योद्धा के हमेशा संस्था की तरफ से महामारी के दौरान सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर  हैं पूनम वाधवा ने कहा हम सबको इस समय एक दूसरे का मनोबल बढ़ाने की व सामाजिक माध्यमों पर नकारात्मक खबरे कम प्रेषित करने की आवश्यकता है। थोड़ा धैर्य बनाए रखने पर हम सब कठिन विपदा से पार आ जायेंगे।