टाटा ने लॉन्च की देश की पहली ऑटोमैटिक CNG कार, मिलेगा 28 किमी. का शानदार माइलेज; ट्विन सिलेंडर और पूरा बूट स्पेस

टाटा मोटर्स ने देश की पहली AMT सीएनजी कार लॉन्च कर सबको चौंका दिया है। कंपनी ने टियागो और टिगोर iCNG AMT लॉन्च की है। इन कारों में 28 किमी. का शानदार माइलेज मिलेगा। आइए इनकी डिटेल्स जानते हैं।


भारत की कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने टियागो और टिगोर का iCNG AMT वैरिएंट लॉन्च किया है। यह भारत की पहली AMT CNG कारें हैं। इसका माइलेज 28.06 किमी/किग्रा का होगा। कंपनी ने टियागो iCNG को 7.89 लाख रुपये और टिगोर iCNG को 8.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। आइए जरा विस्तार से इन दोनों कारों की खासियत जानते हैं।