–अब सोमवार से नहीं रहेगी टेस्टिंग रिपोर्ट लंबित
सीएमओ डॉक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि टेस्टिंग लैब में डॉक्टर जोगिंदर तंवर, डॉक्टर रेनू बंसल, डॉ रीतू की टीम को फिर से सक्रिय कर दिया गया है, तथा लैब के लिए 3 लैब टेक्नीशियन भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि सोमवार के बाद 24 घंटे में रिपोर्ट मिलेगी। उन्होंने बताया कि रविवार को पहली बार टेस्टिंग का कार्य किया गया है तथा आगे भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज रविवार के दिन 1500 नागरिकों की टैस्टिंग की गई। सीएमओ ने बताया कि डीसी यशेन्द्र सिंह द्वारा 4 कंप्यूटर भी उपलब्ध करा दिए हैं, अब लैब में 24 घंटे कार्य किया जाएगा तथा कोई रिपोर्ट लंबित नहीं रहेगीं।उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने मरीजों को जल्द से जल्द इलाज और कोरोना पर अंकुश लगाने के लिए इसके संबंध में निर्देश दिए थे कि कोरोना की जांच रिपोर्ट में देरी नहीं होनी।