देश व प्रदेश के विकास में महिलाओं का अहम योगदान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम


 महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय नाहड़ में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता संयुक्त रूप से महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाईजर पिंकी शर्मा और नीतू यादव ने की, उन्होंने इस अवसर पर  महिला सशक्तिकरण, महिला अधिकारों के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि आज समाज में महिलाएं पुरुषों से कम नहीं है। आज महिलाएं पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर देश व प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि जहां महिलाओं की पूूजा होती है,वहां देवता निवास करते हैं। उन्होंने महिलाओं को महिला हैल्प लाइन नंबर और वन स्टाप सेंटर,दूर्गा शक्ति एप से संबंधित  जानकारी भी दी। उन्होंने महिलाओं को पौष्टिïक आहार, स्वास्थ्य चैकअप समय- समय पर करवाने बारे बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वथ्य रहने के लिए योगा, प्रणायाम, व पौष्टिïक आहार लेने जैसे हरी पत्तेदार सब्जियोंं के नियमित सेवन पर बल दिया। इस अवसर पर विभाग के सहायक लच्छी राम,ईश्वर ङ्क्षसह,सुमित्रा देवी,उगंता, संतोष देवी,एएनएम उर्मिला ,आशा वर्कर सोनू देवी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *