नई खेल नीति से खिलाडिय़ों के भविष्य संवारने के खुलेंगे नये द्वार : कृष्णलाल पंवार

हरियाणा एमैचयोर कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान कृष्णलाल पंवार ने प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई नई खेल नीति की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस खेल नीति से खिलाडिय़ों के भविष्य संवारने के नये द्वार खुलेंगे। नई खेल नीति के तहत सीधे तौर पर दी जाने वाली नौकरियों का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश खेलों का हब बनता जा रहा है। उत्कृष्ट खिलाडिय़ों के लिए  नई खेल नीति के तहत नौकरियां दी जा रही हैं। प्रदेश के राष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने वाले खिलाड़ी या किसी केन्द्रीय संघ/इकाई का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाडिय़ों को खेल कोटे से नौकरियां उपलब्ध करवाई जा रही हैं। खेल कोटे के तहत दी जाने वाली नौकरियों में प्रदेश के खिलाड़ी को तब प्राथमिकता दी जाएगी, जब उसने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हरियाणा राज्य या केन्द्रीय सरकार और किसी केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम का प्रतिनिधित्व किया हो।

कृष्णलाल पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने समय-समय पर प्रदेश के युवाओं के हितों के लिए फैसले लिए हैं। नई खेल नीति के मसौदे में कहा गया है कि ये नीतियों प्रदेश के खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाने के लिए बनाई गई हैं। जो भी युवा खेलों में अपना भविष्य संवारना चाहते हैं, प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है। यही कारण है कि ऐसी खेल नीतियां तैयार की गई है, जिससे युवा खिलाडिय़ों को रोजगार प्राप्त हो सके।  उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं में  खेलों के प्रति आकर्षण शुरू से ही रहा है। यही कारण रहा है कि 2018 के कॉमनवेल्थ खेलों में भारत ने 66 मेडल जीते, जिनमें से 22 मेडल केवल हरियाणा के खिलाड़ी ने प्राप्त किए हैं।

पंवार ने कहा है कि प्रदेश की खेल नीति को कारगर बनाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने टोकियो ओलम्पिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को 6 करोड़, सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को  3 करोड़ और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी को डेढ़ करोड़ रूपये देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मनोहर सरकार ने खिलाडिय़ों को अपने खेल की तैयारियों को शुरू करने से पहले भत्ता देना शुरू किया है ताकि वे अपने खेल की तैयारी को अच्छे ढंग से कर सकें। नई खेल नीति से नई खेल प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिल सकेगा। सर्कल कबड्डी को आउटस्टेण्डिग स्पोर्टस पॉलिसी 2021 में सीधे तौर पर अन्र्तराष्ट्रीय पदक जीतने पर पद का प्रावधान किया गया है। कृष्णलाल पंवार व एमैचयोर कबड्डी एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी  कुलदीप सिंह दलाल, वाईस प्रेजीडेंट धर्मबीर मलिक, बलबीर सिंह, सुधीर खटकड् व समस्त हरियाणा एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री मनोहरलाल, खेल मंत्री संदीप सिंह और चेयरमैन सुभाष बराला का धन्यवाद किया गया है। सरकार की दूरदर्शी सोच से हरियाणा प्रदेश में नम्बर वन पर होगा व राष्ट्रीय व अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का अलग से विशेष स्थान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *