नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनते हि भाजपा जिला कार्यालय में बंटे लड़ू,

आतिशबाजी एवं लडू बाँट भाजपा कार्यकर्ताओ ने की खुशी जाहिर


भाजपा जिला कार्यालय में आज नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री  पद् की शपथ लेते हि  खुशी की लहर दौड़ पड़ी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान की अध्यक्षता में आतिशबाजी कर पटाखे चलाकर मिठाइयां बाटीतथा नारेबाजी कर खुशी जाहिर की। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान ने कहा  कि शीर्ष नेतृत्व हमेशा कार्यकर्ताओ के कार्यो को देखते है, ईमानदारी और संगठन की रीति नीति से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओ को हमेशा उसका फल मिलता है। प्रीतम चौहान ने कहा कि नायब सैनी को मुख्यमंत्री बना  ये साबित कर दिखाया कि मोदी है तो मुमकिन है, जो व्यक्ति सबसे अंतिम पंक्ति में खड़ा था।  उसे सर्वप्रथम पंक्ति में लाकर मुख्यमंत्री भी बना दिया जाता। जिला अध्यक्ष ने केंद्र सरकार द्वारा  नागरिकता संशोधन दिधेयक को लागू करने पर केंद्र सरकार का भी धन्यवाद किया। इस दौरान जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष, सभी मोर्चो के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष  के साथ साथ  समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।