हरियाणा में लोकसभा सीटों का ऐलान

गुरुग्राम से राव इंद्रजीत, करनाल से मनोहरलाल खटटर, भिवानी महेंद्रगढ़ से धर्मबीर सिंह


सिरसा से अशोक तंवर, अंबाला से बंतो कटारिया, फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर


रणघोष अपडेट. हरियाणा से

भाजपा ने हरियाणा की कुल 10 सीटों में 6 पर प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। गुरुग्राम से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पर हाईकमान ने लगातार तीसरी बार भरेासा जताया है। इसी तरह भिवानीमहेंद्रगढ़ से चौधरी धर्मबीर सिंह एवं फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर के विश्वास को भी पार्टी ने कायम रखा है। यहां चौकाने वाली पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खटटर की रही। उन्हें करनाल से मौजूदा सांसद संजय भाटिया की जगह लड़ाया जाएगा। दिनभर खटटर को पंजाब का गर्वनर बनाए जाने की चर्चा चल रही थी। सोनीपतरोहतक एवं हिसार सीट पर अभी उम्मीदवारों के नाम फाइनल नहीं हुए हैं।

 इन घोषनाओं से साफ जाहिर हो रहा है कि हाईकमान प्रत्येक सीट पर जीत को लेकर किसी भी तरह का जोखिम लेने मूड में नहीं है। इसलिए पुराने दिग्गजों पर लगातार तीसरी बार भरोसा जताया गया है। साथ ही यह भी स्पष्ट हो गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब पूर्व सीएम खटटर को दिल्ली में अपनी टीम में रखने का इरादा बना चुके हैं। अगर खटटर चुनाव जीतते हैं तो जाहिर है केंद्रीय मंत्रीमंडल में भी रहेंगे। जिस तीन सीटों को खाली रखा गया है। उसमें सोनीपत सीट पर रमेश कौशिक एक अश्लील विडियो को लेकर विवादित हो गए है हालांकि विडियो की सत्यता साबित होना बाकी है। रमेश कौशिक से राजनीति साजिश के तहत इसे फेक होने का दावा कर रहे हैं। रोहतक से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र हुडडा बेहद मजबूत दावेदार है जिसे हराना इस बार भाजपा के लिए किसी भी सूरत में आसान नही होगा। यही स्थिति हिसार सीट को लेकर बनी हुई है। यहां बता दें की 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी 10 सीटों पर विजयी हुई थी। इस बार वह दो से तीन सीटों को लेकर बैचेन नजर रही है।