हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में परफ्यूम फैक्ट्री में शुक्रवार की शाम भीषण आग लगी. आग लगने की फौरन बाद से एनडीआरएफ की 40 सदस्यों की टीम भी मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. मिली ताजा जानकारी के अनुसार, 4 डेड और मिली है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है. वहीं अभी भी 9 लोग लापता है. वहीं सरकार ने आग लगने की मूल कारण जानने के लिए एसआईटी की गठन की है.
सोलन जिला के डिप्टी कमिश्नर मनमोहन शर्मा ने बताया कि अब तक सुबह से चल रहे एनडीआरएफ की टीम के रेस्क्यू ऑपरेशन में चार शवों को बाहर निकाला जा चुका है . हादसे में लापता लोगों को ढूंढने का काम तेजी से चल रहा है. वहीं घटना की जांच के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया है. शर्मा ने आगे बताया कि खराब मौसम की वजह से सीएम सुखविंदर सिंह का दौरा रद्द हो गया है.
शर्मा ने आगे बताया आग में झुलसे लोगों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, लेकिन जल्द उनको सरकारी हॉस्पिटलों में स्थानांतरित किया जाएगा. घटना स्थल पर मरीजों का हाल लेने पहुंची नालागढ़ की बीएमओ मुक्ता रस्तोगी ने मजदूरों से बातचीत की. उन्होंने बताया कि घटना के समय फेक्ट्री में 22 लोग थे, इनमें से 5 लोगों की मौत हो चुकी है.
एक मजदूर ने बताया कि फैक्ट्री की पहली मंजिल पर केमिकल भाग में आग लगी थी. फैक्ट्री में सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था, लोगों ने दूसरे मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई थी. कुल 32 लोग बाहर कूदे थे. मजदूरों की मानें तो अभी भी 70 के करीब लोग लापता हैं. वहीं प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक 13 लोग लापता हैं.