पीएम मोदी के आने की खुशी में लोगों ने दो फीट बांस पर दीए जलाकर बनाया भारत का नक्शा, बोले वेलकम मोदी

– आज  दोपहर तीन बजे सीपाझार में रैली को संबोधित करेंगे मोदी


रणघोष अपडेट. सीधे पीएम मोदी के रैली स्थल


असम विधानसभा चुनाव में भाजपा को मजबूती देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी 24 मार्च को मंगल दोई लोकसभा के अंतर्गत आने वाले सीपाझार में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम के आने की खुशी में मंगलवार शाम को हजारों की संख्या में लोग एकत्र हो गए। खासकर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने रैली स्थल पर काफी संख्या में 2 फीट ऊंचाई के बांस गाढ़कर उस पर दीए जलाए। इन दीयों से भारत का नक्शा बनाया और साथ दीए की रोशनी से वेलकम मोदी लिखकर पीएम के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की। इस रैली की कमान इस लोकसभा चुनाव के प्रभारी हरियाणा  हरको बैंक के चेयरमैन अरविंद यादव एवं सासंद दिलीप सैतिया के पास है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी रैली में इस संसदीय क्षेत्र के पोथारूघाट का जिक्र कर सकते हैं जहां पर 28 जनवरी 1894 में यहां के 140 किसानों ने अंग्रेजों के भूमि कर के खिलाफ  जबरदस्त आंदोलन करते हुए अपनी शहादत दे दी थी।इसी जगह पर एक शहीद स्मारक भी बनाया गया है। इस क्षेत्र के विधानसभा प्रभारी एवं बाढ्डा से पूर्व विधायक सुखविंद्र सिंह श्योराण का दावा है कि मोदी की रैली के बाद  पार्टी की सत्ता में वापसी तय हो जाएगी। यहां की जनता में पीएम मोदी को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *