पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास का फिर हमला

हालात से कोरोना से ज्यादा खतरनाक, दिन दहाड़े लूटपाट, नौकरी से निकाले जा रहे पुराने कर्मचारी, मोती चौक पर देंगे धरना


 रणघोष अपडेट. रेवाड़ी


अपनी बेबाक टिप्पणियों से सुर्खियों में रहने वाले पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास नगर परिषद चुनाव के बाद एक बार फिर अपनी फार्म में आ गए हैं। गुरुवार को कापड़ीवास ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मौजूदा हालात कोरोना वायरस से भी ज्यादा खतरनाक है। दिन दहाड़े लूटपाट मारपीट की वारदातें हो रही हैं। सरकारी विभागों में अनुबंध पर लगे कर्मचारियों को डरा धमकाकर हटाया जा रहा है। उनकी जगह कुछ प्रभावशाली लोग अपने लोगों को लगा रहे हैं। एक की रोजी रोटी छिनकर दूसरे को देने की यह मंशा रामराज की हरगिज नहीं हो सकती। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्‌टर को समय रहते चेत हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हालातों में सुधार नहीं हुआ तो वे शहर के मोती  चौक पर धरना शुरू कर देंगे। कापड़ीवास ने कहा कि प्रदेश सरकार को आखिर क्या हो गया है। क्या वह वैंटीलेटर पर चली गई है। एक तरफ कोरोना वायरस ने आमजन की जिदंगी को तहस नहस किया हुआ है रही सही कसर मौजूदा व्यवस्था पूरी कर रही है। व्यापारी, कर्मचारी व आमजन ना दिन में सुरक्षित है और ना ही अपने घर लौटते समय। उन्होंने कहा कि उनके राजनीति जीवन में इतने बुरे हालात कभी नहीं देखे। मुख्यमंत्री मनोहरलाल सरकार के पास या तो सही रिपोर्ट नहीं जा रही या फिर उन्होंने मास्क आंख और कान पर लगा लिया है। उन्होंने कहा कि वे जब विधायक के पद पर थे या विपक्ष में हमेशा जनता के हितों के लिए आगे रहे हैं। इसलिए उन्होंने अपने जीवन में कभी स्वार्थ की राजनीति नहीं की। मेरी सरकार को चुनौती है कि वह शहर के मौजूदा हालात को गंभीरता से ले। सरकारी विभागों में अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों को बेवजह परेशान करना बंद करें। यह सीधे तौर पर कोर्ट की भी अवमानना है जिसमें साफ कहा गया है कि  अकारण किसी को नौकरी से हटाकर उसके स्थान पर नई भर्ती करना तर्कसंगत और न्यायिक दृष्टि से सही नही हैं। अगर सरकार नहीं संभलती है तो वे मोती चौक पर धरने पर बैठ जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *