रणघोष अपडेट. कोसली
कोसली स्थित बाबा मुक्तेश्वर मठ में बाबा शिवपुरी को 18 वां महंत बताने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों एक स्कूल में गर्म कपड़े वितरण कार्यक्रम में बाबा शिवपुरी को इसी उपाधि से संबोधित किया गया था। कार्यक्रम की जिम्मेदारी रिंकू कोसलिया एवं युद्धवीर लांबा ने निभाई थी।
मठ में अनियमिताओं एवं कार्य करने के तौर तरीकों के खिलाफ एक लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे सामाजिक कार्यकर्ता होशियार नंबरदार ने साक्ष्य पेश करते हुए कहा कि मठ में आज तक 18 मठाधीश ही नहीं बने हैं। राजस्व विभाग के जमाबंदी रिकार्ड में 1990 से आज तक भी बाबा ब्यानपुरी ही महंत के तौर पर बने आ रहे हैं। हालांकि उनका निधन हो चुका है। उन्होंने कहा कि सरकारी रिकार्ड के हिसाब से अभी तक मठ में 8 महंत ही मनोनीत हुए हैं। 18 की संख्या बताना सीधे तौर पर मठ की गरिमा एवं विश्वसनीयता को चोट पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि चूंकि कई मसलों पर उठे विवादों की जांच चल रही है। इसलिए जमाबंदी रिकार्ड की कार्रवाई में साफ लिखा हुआ है कि शिवपुरी के नाम कोई भी कार्यवाही आगामी आदेशों तक अमल में नहीं लाई जाए। इस मसले पर केस कोर्ट में विचारधीन है।