बालावास-जाट में ग्राम पंचायत पुस्तकालय का शुभारम्भ’

गांव बालावास-जाट में यूथ क्लब द्धारा समस्त ग्रामवासियो के सहयोग से ग्राम पंचायत लाईब्रेरी का शुभारम्भ किया गया। चौधरी रणबीर सिंह चैयरमैन सीआर भारतीय विद्या मन्दिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बालावास-जाट द्धारा लाईब्रेरी का शुभारम्भ किया गया। यूथ क्लब के समस्त पदाधिकारियों एवं ग्राम बालावास के उपस्थित बुर्जुगों एवं युवाओं द्धारा मुख्य अतिथि का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। चौधरी रणबीर सिंह ने यूथ क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं ग्राम वासियों का इस सराहनीय कार्य के लिए धन्वाद किया और बधाई दी। चौधरी रणबीर सिंह ने बताया कि ज्ञान देवी माता सरस्वती की उपासना के लिए दो मन्दिर है। एक विद्यालय दूसरा लाईब्रेरी विद्यालय में विद्यार्थी को गुरू से ज्ञान की प्राप्ति होती है और लाईब्रेरी में स्वयं अध्ययन करके ज्ञान की प्राप्ति करता है। यूथ क्लब द्धारा लाईब्रेरी की स्थापना के साथ-साथ गांव में रक्तदान शिविर का समय -समय पर आयोजन करना एवं एक अति सुन्दर पार्क स्थापित किया गया है। गांव में सफाई व्ययवस्था के लिए यूथ क्लब का पुर्ण सहयोग रहता है।  इन समस्त सामाजिक कार्यो में सहयोग के लिए चौधरी रणबीर सिंह ने यूथ क्लब के सभी सदस्यों को बधाई दी है। इस अवसर पर संजय फौजी, हरीश प्रवक्ता, छत्रपाल, जयपाल, कुलबीर, पुर्व सरपंच सूरत सिंह, पुर्व सरपंच पृथ्वी सिंह, कप्तान उमराव सिंह, धर्मपाल राठी एवं समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे ।