भाजपा सरकार किसानों के हितों पर आंच नहीं आने देगी : संदीप जोशी, प्रदेश महामंत्री

कृषि अध्यादेश से कृषि उपज का बाधा मुक्त अंतर-राज्य व्यापार संभव हो सकेगा: हुकम चंद यादव


भाजपा रेवाड़ी के जिला कार्यालय मैं अहम कार्यकर्ता बैठक का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी उपस्थित रहे प्रदेश महामंत्री ने कहा की कांग्रेस ने हमेशा किसानों को बरगलाने का काम किया है । 

प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी ने कहा की पूर्व कांग्रेस सरकार ने किसानों को बहकाकर केवल दलगत राजनीति की है। भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए लाए गए तीन अध्यादेशों से कांग्रेस की शेष कुछ बची राजनीतिक जमीन पूरी तरह से खिसक गई है और जिससे कांग्रेसी नेता बेचैन व परेशान हैं। इसी के चलते कांग्रेस ने कोरोना काल के दौरान किसान की जान जोखिम में डालकर व कानून अपने हाथ में लेकर हाई-वे जाम किया। उन्होंने कहा कि किसान नेता के नाम पर राजनीति करने वालों व कांग्रेस को जनता दो बार विगत लोकसभा व विधानसभा चुनाव में सबक सिखा चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हितों पर आंच नहीं आने  देगी। कांग्रेस किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। लेकिन प्रदेश का किसान जागरूक और समझदार है। प्रदेश का किसान विपक्ष के बहकावे में आने वाला नहीं है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला के अध्यक्ष हुकुमचंद यादव  ने कहा की  केन्द्र सरकार ने किसानों के हित में तीन नए अध्यादेश लागू किए है, इन अध्यादेशों के लागू होने से किसानों को काफी फायदा होगा। किसानों को अपनी फसल बिक्री के लिए छूट दी गई है और किसी भी प्रकार से एमएसपी कम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अब वन नेशन वन मार्केट की तर्ज पर किसानों को अपनी ऊपज किसी भी राज्य में ले जाकर बेचने की आजादी होगी। इससे कृषि उपज का बाधा मुक्त अंतर-राज्य व्यापार संभव हो सकेगा। किसानों को अपना उत्पाद मंडी तक ले जाने की बाध्यता नहीं होगी। उन्होंने कहा की  इस  कृषि अध्यादेश के बारे में  जो भ्रम   फैला रहे है उसे  दूर करने के लिए अब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गांव गांव घर घर जाकर इस कानून के बारे में लोगों को  समझाएंगे। जिला अध्यक्ष हुकुमचंद यादव  ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्षों, वरिष्ठ पदाधिकारी  इस जिम्मेदारी को संभालेंगे और उन्होंने मंडल वाइज वरिष्ठ पदाधिकारियों को प्रभारी बना कर  जिम्मेदारियां सौंपी।  इस बैठक में   प्रदेश प्रवक्ता  वीर कुमार यादव,    सतीश खोला, अजीत सिंह कलमाड़ी, कृष्ण चेयरमैन, रत्नेश बंसल,  जिला के विस्तारक  उमेद सिंह महावीर यादव,  यशवंत भारद्वाज, ईश्वर चनीजा, सत्यदेव यादव, सुनील मूसेपुर, अमित यादव, रामदत्त भारद्वाज, सुनील ग्रोवर, अजय काँटीवाल, भूपेन्द्र गुप्ता  कुलदीप चौहान, मौसमी रानी, उषा आर्या , चांदनी चाँदना, पिंकी यादव, रामपाल यादव , जयवीर योगी, प्रीतम चौहान, जिला आईटी सेल प्रमुख नवीन कुमार ,दीपक मंगला  जितेंद्र खोल, बाबूलाल छाबड़ी, दयानंद सोनू, राकेश, इंदर राव, सरदार सिंह, मनोज सैनी,अमरजीत, हिमांशु पालीवाल, बलजीत यादव,हेमलता तंवर,  शोहताज  नंबरदार,  सरोज, चौधरी अभय सिंह  छिल्लर रोहन, गजेन्द्र यादव  राजबीर, आदि अनेकों कार्यकर्ता पदाधिकारी गण उपस्थित हे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *