मुंबई के डोंबिवली में बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, छह मंजिल जलकर खाक, दमकल की गाड़ी मौजूद

मुंबई से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां डोंबिवली लोढ़ा फेज़ 2 खोना एस्ट्रेला टावर में भीषण आग लगी है. आग में पांच से छह मंजिल की गैलरी जलकर खाक हो गई है. आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है. राहत की खबर यह है कि इमारत में तीसरी मंजिल तक ही लोग रह रहे थे. आग लगने के तुरंत बाद यहां रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

शॉर्ट सर्किट से लगी आग
जानकारी आ रही है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के वजह से लगी है. आग इतनी तेज थी कि यह जल्द ही ऊपरी मंजिल तक फैल गई. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि इमारत से भंयकर आग की लपटे निकल रही हैं. अच्छी खबर यह रही कि मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम गाड़ियां लेकर पहुंचीं. इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

इस मौके पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर तैनात हैं. इससे पहले मुंबई के गिरगांव चौपाटी में स्थित चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगी थी. इस घटना में कुछ लोगों की मौत हुई थी, जबकि दमकल कर्मियों ने इसमें तीन लोगों को सुरक्षित बचाया है.