मौसम: राजस्थान के माउंट आबु में शून्य के नीचे गया पारा, जानें हरियाणा और पंजाब का हाल

देश के अधिकांश हिस्‍सों में ठंड का कहर दिखने लगा है। सर्द हवाओं के साथ ही इन इलाकों में अब पारा तेजी से लुढ़क रहा है। वहीं उत्‍तर भारत समेत अन्‍य इलाकों में कोहरा भी छा रहा है। ऐसे में मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में उत्तर भारत में ठंड के और बढ़ने की संभावना जताई है। साथ ही कोहरा भी बन रहने के आसार हैं। सोमवार को जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों के अलावा राजस्थान में माउंट आबु में पर पारा शून्य के नीचे चला गया जबकि अन्य उत्तरी राज्यों में काफी सर्दी रही।

उत्तर प्रदेश में बदली

मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि मंगलवार 15 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी अंचलों में बदली छायी रहने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है जबकि पूर्वी अंचलों में सुबह व रात में कोहरा छाया रहने के आसार हैं। राज्य में अगले दो दिन यानि 16 व 17 दिसम्बर को मौसम साफ रहेगा। सुबह व रात में कोहरा रहेगा। सोमवार को लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश मण्डलों में सुबह अच्छी धूप खिली और पिछले दो दिनों से छाया कोल्ड डे का कुहासा छंटा। लोगों ने राहत की सांस ली। बीते चौबीस घंटों के दरम्यान प्रदेश का सबसे ठण्डा स्थान मेरठ रहा, जहां रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। आगरा, वाराणसी, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, बरेली और मेरठ मण्डलों में रात के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गयी। प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी, झांसी व मेरठ मण्डलों में रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा। मेरठ और झांसी मण्डल में दिन का तापमान सामान्य से कम रहा। राज्य में सबसे अधिक दिन का तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस प्रयागराज में दर्ज किया गया।

राजस्थान में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं, राज्य के विभिन्न इलाकों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे रेल सेवाओं पर भी असर पड़ा। रेलवे को कई ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के एकमात्र पहाड़ी पर्यटन स्थल माउंट आबू में रविवार को रात्रि तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मैदानी भागों में सीकर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री, पिलानी में 6.4 डिग्री, जैसलमेर में 7.4 डिग्री, बीकानेर में 7.6 डिग्री, चुरू में 7.7 डिग्री, गंगानगर में 8.9 डिग्री, वनस्थली में 9.4 डिग्री और फलौदी में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मांउट आबू में पारा शून्य से नीचे

राजस्थान के पर्वतीय पर्यटन स्थल मांउट आबू में हाडकंपकंपा देने वाली शीत लहर से सोमवार तापमापी के पारे में आई भारी गिरावट के चलते सैर-सपाटे को आए सैलानी एवं स्थानीय नागरिकों को परेशानी हुयी। न्यूनतम तापमान लुढक जाने से तापमापी का पारा जमाव बिंदू से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। जिससे सोमवार का दिन इस सीजन का सर्वाधिक ठंडा दिन रहा। कड़ाके की सदीर् से लोगों की दिनचयार् प्रभावित हुई। दिन चढने तक लोग राजाईयों में ही दुबके रहे। व्यापारिक प्रतिष्ठान भी देरी से खुले। दांत किटकिटा देने वाली ठंड के चलते अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सवेरे खुले मैदानों, जलाशयों के किनारों, रात को खुले में खड़े वाहनों की छतों, सोलर प्लेटों, खेतों में फसलों, पेड़-पौधों के पतों, उद्यानों में सवेरे बर्फ की परत जम गई। वाहनचालकों को वाहन स्टार्ट करने में लंबी दूरी तक धक्का परेड करते देखा गया। आसमान में बादलों की आवाजाही के चलते सूरज और बादलों के बीच आंखमिचैनी का खेल चलता रहने से दिन में भी सर्दी के तेवर तीखे रहे।

हरियाणा और पंजाब में घना कोहरा

हरियाणा और पंजाब में भी घने कोहरे के चलते हवाई, रेल और सड़क यातायात प्रभावित रहा। मौसम केन्द्र ने हरियाणा तथा पंजाब में अगले 48 घंटों में कहीं कहीं घने कोहरे की संभावना जताई है। 17-18 दिसंबर को शीत लहर चलने के आसार हैं। अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, आदमपुर और चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों की आवाजाही नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *