यमुनानगर स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा

तीसरी क्लास की बच्ची की मौत, 6 घायल


 रणघोष अपडेट. यमुनानगर

एक तरफ प्राइवेट स्कूलों की बसों के चालक शराब पीकर मासूम बच्चों की जिंदगी छीन रहे हैं। महेंद्रगढ़ कनीना में बड़े हादसे के जख्म भरे नहीं थे की अब हरियाणा के यमुनागर में एक निजी स्कूली बच्चों से भरे ऑटो की एक बाइक के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में कक्षा 3 की छात्रा की मौत हो गई है। वहीं 6 बच्चे घायल हुए हैं। यह ऑटो किस आधार पर स्कूल के बच्चो को लेकर जा रहा था। जाहिर है कागजों में स्कूल संचालक खुद को बचाने में जुट जाएंगे जबकि घटना से पहले सबकुछ उनकी सहमति से हो रहा था। जानकारी अनुसार मृतक छात्रा की पहचान हिमानी (8) के तौर पर हुई है। वह एसडी स्कूल जगाधरी वर्कशॉप में कक्षा तीसरी में पढ़ रही थी। सोमवार को स्कूल की छुट्‌टी होने के बाद वह अन्य बच्चों के साथ ऑटो रिक्शा में सवार होकर अपने घर वीना नगर यमुनानगर कैंप के लिए चली थी।पुलिस के मुताबिक बच्चों से भरा ऑटो रिक्शा यमुनानगर में कमानी चौक पर रेड लाइट से निकल रहा था। इसी बीच जोमेटो के डिलीवरी ब्वाय गलत दिशा से आकर उससे टकरा गया। बाइक की टक्कर के बाद ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। टक्कर के बाद छात्रा हिमानी ऑटो से रोड पर जा गिरी। उसे गंभीर चोट आने पर पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रा ने वहां कुछ देर बाद दम तोड़ दिया।