राष्ट्रीय संत गाँडगे की जयंती पर प्रतिभावान छात्राओं को किया गया सम्मानित

पर्यावरण व जल संरक्षण एवं कन्याभ्रूण हत्या  को जड़ से ख़त्म करने के संकल्प के साथ स्वच्छता के प्रणेता समाज सुधारक राष्ट्रीय संत गाँडगे की जयंती पर प्रतिभावान छात्राओं को सम्मानित किया गया राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस,स्वच्छता के प्रणेता  संत गाडगे की जयंती,स्वतंत्रता सेनानी लाला हरनारायण,भारत कोकिला सरोजिनी नायडू, भारत रत्न  नानाजी देशमुख,महान क्रांतिकारी वीर सावरकर, भारतीय प्रथम महिला चिकित्सक डॉ. आनंदीबाई जोशी, सदाशिव गोलवलकर, गुरु रविदास और रमन फैक्टर के जनक  सर वेंकटरमन के स्मृति दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित कर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संगवाड़ी,रेवाड़ी के प्रांगण में उनके महान कार्यों को याद किया गया|   कार्यक्रम के संयोजक सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.आर.के. जांगड़ा विश्वकर्मा, सदस्य स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा ने कहा देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले जांबाज जवानों को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस की हार्दिक शुभकामनायें प्रेषित कर उनकी बहादुरी को नमन किया गया।

उन्होंने कहा  प्रकृति के साथ वन्य जीवों और वनस्पतियों का संरक्षण भी अति आवश्यक है| डॉ. विश्वकर्मा ने कहा समाज सुधारक व स्वच्छता के प्रणेता एवं राष्ट्रीय संत गाडगे महाराज की जयंती पर कहा गाडगे के जीवन का एकमात्र लक्ष्य लोक सेवा था।उन्होंने दरिद्र नारायण के रूप में ईश्वर मानव समाज में विद्यमान है मनुष्य को चाहिए कि वह इस भगवान को पहचानें और उसकी तन,मन-धन से सेवा करें। उनके अनुसार जीवों को अभय प्रदान करना ही भगवान की सच्ची सेवाहै।उन्होंने भगवान बुद्ध की तरह ही अपना घर परिवार छोड़कर मानव कल्याण के लिये अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।कर्मयोग़ी राष्ट्रीय संत गाडगे एक सच्चे निष्काम कर्मयोगी थे।उन्होंने सम्पूर्ण मानव जाति को स्वच्छता का संदेश दिया|

विद्यार्थियों को कोविड-19 को नियंत्रण करने में स्वच्छता अभियान की भूमिका के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया| डॉ. आंबेडकर भी गाडगे बाबा के सामाजिक उत्थान और कुरीतियों के कार्यों से अत्यधिक प्रभावित थे| वह हमेशा झाड़ू साथ रखते थे, जो स्वच्छता का प्रतीक था| गाडगे जी का जीवन अन्याय के खिलाफ संघर्षरत रहा|स्वच्छता ही सेवा  को जीवन में अपनाने का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ कर दिया जो जीवन के लिये अति महत्वपूर्ण है| डॉ. विश्वकर्मा ने कहा महान क्रांतिकारी वीर सावरकर को हिंदू राष्ट्रवाद की राजनीतिक विचारधारा का वाहक माना जाता है| हिंदुत्व को विकसित करने का बहुत बड़ा श्रेय सावरकर को ही जाता है| भारत छोड़ो आंदोलन और स्वतंत्रता संग्राम में वीर सावरकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही| वीर सावरकर ने गाय को एक उपयोगी पशु कहा था| वीर सावरकर महात्मा गांधी के कटु आलोचक थे| उन्होंने अंग्रेजों द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के समय जर्मनी के विरुद्ध हिंसा को गांधी जी द्वारा समर्थन किए जाने को पाखंड करार दिया| सावरकर ने ही पहली भारतीय झंडे का निर्माण भी किया जिसे 1907 में मैडम कामा ने जर्मनी में भर आया था|डॉ विश्वकर्मा ने कहा नारी शक्ति की प्रतीक सरोजिन नायडू का संपूर्ण जीवन देश के स्वतंत्रता आंदोलन को समर्पित रहा| उन्होंने भारत रत्न नानाजी देशमुख, देशभक्त सदाशिव गोलवलकर और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर देश को विश्व गुरु बनाने में युवा वर्ग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है| डॉ. विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों से गुरु रविदास भगवान श्री कृष्ण की परम भक्त मीराबाई के गुरु थे| गुरु रविदास की 40 कविताएं गुरु ग्रंथ साहिब में सम्मिलित है| उन्होंने सभी विद्यार्थियों से महापुरुषों के आदर्शों पर चलकर उज्जवल भविष्य के साथ राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील भी की| इस अवसर पर अमर वीर शहीदों स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों की याद में स्कूल के प्रांगण में ग्रीन हरियाणा क्लीन हरियाणा अभियान के तहत साइकिलिस्ट महेश के साथ पौधारोपण भी किया गया| इस अवसर पर होनहार विद्यार्थियों को पौधे भेंट कर सम्मानित भी किया गया| स्कूल के प्रिंसिपल अनिल कुमार ने  सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना कर भारतीय संस्कृति को जीवन में अपनाने की अपील की| इस अवसर पर पूनम यादव, प्रवीण यादव, रमेश कुमार,रामपत, सुधीर, शैली,अरुण, राजपाल अध्यापक गण सहित सानिया वंदना निकिता मधु मोनिका अनुराधा मीना निमिषा लोकेश मासूम साहनी अंजली विवेक वीरेंद्र धीरेंद्र नवीन आदि अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *