रेवाड़ी जिले की सबसे बड़ी खबर

धारूहेड़ा नगर पालिका के चेयरमैन बने कंवर सिंह फर्जी दसर्वी मार्क्स सीट को लेकर फंसे


– चुनाव में दूसरी पोजीशन पर रहे संदीप बोहरा ने साक्ष्य पेश कर किया सबूत पेश

– कंवर सिंह ने जो 10 वीं मार्क्स दिखाई है वह दी सेंट्रल बोर्ड ऑफ हायर एजुकेशन से दर्शाई गई है।

– कंवर सिंह के अनुसार उन्होंने इस बोर्ड से 2 जुलाई 1981 में दसवीं पास की है। उस समय हरियाणा में इस तरह  का कोई बोर्ड नहीं था।

– इस बारे में कंवर सिंह से काफी प्रयास के बाद संपर्क नहीं हो पाया

– अगर मार्क्स सीट फर्जी साबित हो गई तो दूसरे नंबर पर रहे आाजाद प्रत्याशी संदीप बोहरा बन सकते हैं चेयरमैन


रणघोष अपडेट. धारूहेड़ा


 बुधवार को नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव में चेयरमैन बने कंवर सिंह की 10 वीं की मार्क्स सीट को लेकर दूसरे नंबर पर रहे संदीप बोहरा ने सवाल खड़े कर दिए हैं। बोहरा ने साक्ष्य पेश करते हुए कहा कि यह मार्क्स सीट पूरी तरह से फर्जी है। हम 31 दिसंबर को जिला प्रशासन , राज्य चुनाव आयोग एवं हरियाणा पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में नियमानुसार याचिका दायर कर रहे हैं।

बुधवार दोपहर परिणाम आने के बाद कंवर सिंह नगर पालिका धारूहेड़ा के चेयरमैन बन गए। शाम होते ही दूसरे नंबर पर रहे आजाद प्रत्याशी संदीप बोहरा ने साक्ष्य पेश करते हए कहा कि कंवर सिंह ने नामाकंन जमा कराते समय जो अपनी शैक्षणिक योग्यता के तौर पर जो 10 वी मार्क्स सीट जमा कराई है वह पूरी तरह से फर्जी है। हमने पूरी जांच पड़ताल करने के बाद यह खुलासा किया है। कंवर सिंह की जमा मार्क्स सीट दी सेंट्रल बोर्ड ऑफ हायर एजुकेशन से जारी की हुई है। कंवर सिंह ने 2 जुलाई 1981 को दसवीं की है। बोहरा का कहना है कि मार्क्स सीट में कहीं भी उल्लेख नहीं है कि यह बोर्ड किस राज्य का है। हरियाणा में इस तरह का अभी तक ऐसा कोई बोर्ड नहीं है। 1969 में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड जरूर गठित हुआ था। बोहरा ने कहा कंवर सिंह ने अपनी मार्क्स सीट में जिस बोर्ड का हवाला दिया है वह पूरे देश में ही नहीं है। उसकी हम काउंसलिंग ऑफ बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की साइट पर चैक कर चुके हैं।

इसलिए संदिग्ध लग रही कंवर सिंह की मार्क्स सीट

कंवर सिंह  ने जिस बोर्ड से दसवीं पास की है उस समय उनकी उम्र 17 साल थी। उसी दौरान कवंर सिंह का सरकारी स्कूल धारूहेड़ा में पढ़ना बताया जा रहा है। मार्क्स सीट में कहीं भी किसी स्कूल का जिक्र नहीं है। स्थान नहीं है कहां से शिक्षा ग्रहण की। आमतौर पर  किसी भी बोर्ड की मार्क्स सीट में इसका उल्लेख होता है।

 कंवर सिंह से नहीं हो पाया संपर्क

 इस बारे में जब कंवर सिंह से बार बार संपर्क करने का प्रयास किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *