लोकसभा चुनाव 2024ः सर्वे में भाजपा 300 सीटें हासिल करेगी

रणघोष अपडेट.  देशभर से 

बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को लोकसभा में 411 सीटें जीतने का अनुमान है, जिसमें बीजेपी को लगभग 300 सीटें हासिल होंगी। विपक्षी गुट इंडिया को कांग्रेस की 49 सीटों सहित केवल 105 सीटें जीतने की उम्मीद है। ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में बीजेपी को बड़ा फायदा हो सकता है। यह दावा न्यूज 18 के बड़े पोल सर्वे में कही गई है। हालांकि ये सिर्फ अनुमान है। सर्वेक्षण में भविष्यवाणी की गई है कि विपक्षी गुट इंडिया तीसरे कार्यकाल के लिए पीएम मोदी की दावेदारी को रोकने में नाकाम रहेगा। इंडिया को सिर्फ 105 सीटें मिल सकती हैं, जिसमें कांग्रेस की 49 सीटें भी शामिल हैं। इसके साथ ही, अगर भविष्यवाणियां सच हुईं तो कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में दूसरी सबसे बुरी हार का सामना करना पड़ेगा। इससे पहले, 2014 के चुनावों में कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं।News18 के सर्वे में ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु सहित कई राज्यों में भाजपा को बड़ी बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है। सर्वे में महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना-एनसीपी गठबंधन के लिए एक और जीत का अनुमान लगाया गया है, जिसमें एनडीए को 48 विधानसभा राज्यों में 41 सीटें मिल सकती हैं। दूसरी ओर, एमवीए को केवल सात सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस का किला ढह सकता है। भाजपा की सीटों की संख्या में बड़ा उछाल हो सकता है क्योंकि उसे 42 में से 25 सीटें जीतने का अनुमान है। हालाँकि, टीएमसी को अपने राज्य में केवल 17 सीटें मिलने की उम्मीद है, और कांग्रेस को शायद कोई भी सीट नहीं मिलेगी।

एनडीए को कर्नाटक में अपना 2019 का प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद है, यहां 28 में से 25 सीटें जीत सकती है। जबकि कांग्रेस को केवल तीन सीटें मिलेंगी। इस बार बीजेपी जेडीएस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजेडी आठ सीटें जीत सकती है जबकि भाजपा को 13 सीटें जीतने की उम्मीद जताई गई है।ओपिनियन पोल के मुताबिक, गुजरात में बीजेपी सभी 26 सीटें जीतकर फिर से परचम लहराने की उम्मीद है। 2014 और 2019 में, भाजपा ने सभी 26 सीटें जीतीं थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य में कांग्रेस को एक सीट भी नहीं मिली। इसी तरह तेलंगाना में भी भाजपा बेहतर कर सकती है। भाजपा तेलंगाना में 17 में से 8 सीटें जीत सकती है। राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस को छह सीटें जीतने का अनुमान है, जबकि बीआरएस को सिर्फ दो सीटें मिल सकती हैं।

यूपी में क्या होगा

संसद में 550 सदस्यों में से 80 उत्तर प्रदेश से ही हैं। टीवी 18 सर्वे के अनुसार, एनडीए को कुल 77 सीटें मिलने का अनुमान है, जिसमें भारी जीत की भविष्यवाणी की गई है, जबकि इंडिया को उत्तर प्रदेश में दो सीटें मिल सकती है, जबकि एक सीट बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) ले जा सकती है।

सी वोटर के सर्वे में उत्तर प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को 80 में से 74 सीटों के साथ क्लीन स्वीप मिलने का अनुमान है। ABP-CVoter के सर्वे के मुताबिक, I.N.D.I.A. गठबंधन को केवल 6 सीटें मिलने की संभावना है। भाजपा की नजर उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर है और वह चुनाव के लिए अपने लोकसभा उम्मीदवारों की सूची सावधानीपूर्वक तैयार कर रही है। उत्तर प्रदेश 80 लोकसभा सांसदों को भेजता है, यह किसी भी राजनीतिक दल के महत्वपूर्ण है। काफी दिनों पहले आए टाइम्स नाउ और ईटीजी सर्वे में भाजपा और पीएम मोदी की तीसरी बार वापसी की भविष्यवाणी की गई थी। हालांकि तब यह भी कहा गया था कि भाजपा की कुछ सीटें कम हो सकती हैं।