विडियो: साध्वी पुष्पा शास्त्री का मैट्रो पर गाया भजन जरूर सुनिए..

मैट्रो को लाना है हम सबने ठाना है.. यह सबको बताना है..



रणघोष अपडेट. रेवाड़ी

दिल्ली- गुरुग्राम से होकर धारूहेड़ा- रेवाड़ी- बावल- नीमराणा- शाहजहापुर- बहरोड से अलवर तक आने वाली मैट्रो को लेकर चल रहे अभियान की कमान अब समाज के तपस्वी एवं समाज सुधारकों ने भी संभाल ली है। राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान रखने वाली साध्वी पुष्पा शास्त्री ने शुक्रवार को माडल टाउन में स्थित अपने आश्रम में  मैट्रो पर भजन सुनाकर इस अभियान की सार्थकता को सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। रणघोष न्यूज डाट काम के पोर्टल पर  इस लिंक पर मैट्रो पर सुनाया यह भजन जरूर सुनिए। करीब 9 मिनट का यह भजन इस अभियान के प्रति स्वयं को जागृत कर एक दूसरे को प्रेरित कर रहा है।