विश्वामित्र रेवाड़ी बार एसोसिएशन प्रधान बने

रणघोष अपडेट. रेवाड़ी

रेवाड़ी जिला बार एसोसिएशन के शुक्रवार को हुए चुनाव में प्रधान पद के लिए एडवोकेट विश्वामित्र ने जीत दर्ज की है। उन्होंने एडवोकेट संजय सिंह यादव को 225  वोटों से हराया। उपप्रधान के लिए सुरेंद्र पाल, महासचिव पद के लिए मनप्रिय, सह सचिव के लिए टार्जन एवं कोषाध्यक्ष के लिए विवेक यादव विजयी रहे।  

सुबह 9 से वोटिंग शुरू हुई, जो शाम 4 बजे तक चली। कुल 1729 में  1495 वकीलों ने अपने मतों का प्रयोग किया। वोटिंग के बाद आधे घंटे तक मतों की गिनती हुई और उसमें विश्वामित्र  ने जीत दर्ज की। चुनाव ईवीएम मशीन से हुए। बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर जिला न्यायालय में सुरक्षा भी कड़ी नजर आई। निर्वाचन अधिकारी अश्वनी तिवारी,चौधरी चरण सिंह, सतीश डागर, नरेश यादव व चंदन सिंह यादव की देखरेख में चुनाव बेहद ही शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ।  प्रधान पद के इस बार संजय सिंह यादव एवं विश्वामित्र में आमने-सामने की टक्कर थी जबकि उप प्रधान पद के लिए रजनीश शर्मा, रणवीर सिंह, सुमन यादव व सुरेंद्र यादव मैदान में डटे हुए थे। सचिव पद के लिए मन प्रिय यादव व मोहित यादव की आमने-सामने थे तो सह सचिव के लिए भी अंनाशु व टार्जन यादव  का सीधा मुकाबला था।  कोषाध्यक्ष पद के लिए भी अभिषेक व विवेक यादव एक दूसरे को टक्कर देते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *