शख्सियत: मिलिए 70 साल के अशोक सोमाणी से

जिसका बचपन- जवानी संघर्ष में नहाती रही, आज नामी उद्योगपति, सामाजिक हस्ती


रणघोष अपडेट. रेवाड़ी

समाजसेवी, प्रसिद्ध उद्योगपति, सामाजिक शख्सियत ओर जीवन में संघर्ष की तपिश का अहसास।  जीवन में एक साथ कई किरदारों को एक सूत्र में पिरोकर आम से खास के बीच अलग पहचान रखने वाले  अशोक सोमाणी 70 साल के हो गए है। 28 नवंबर को उनके जन्मदिन पर सुदंरकांड पाठ कार्यक्रम में संपूर्ण परिवार व करीबीजन उनकी जीवन यात्रा के गवाह बने।

अशोक सोमाणी के बारे में लिखना इसलिए जरूरी है ताकि मौजूदा पीढ़ी यह जान ले की जीवन में सबकुछ आसानी से नहीं एक लंबे कठिन संघर्ष के बाद सफलता ओर पहचान गले लगाती है। रेवाड़ी जिले के गांव खोल में जन्में अशोक सोमाणी पर छोटी सी 17 साल की उम्र में तीन भुआ व छोटे भाई की परवरिश का जिम्मा आ गया था जब पिता स्वतंत्रता सेनानी आरडी सोमाणी उन्हें छोड़कर चले गए। बहादुरगढ़ में  छोटी मोटी नौकरी के साथ बढ़ते रहे। काफी उतार चढ़ाव आए लेकिन हिम्मत को कमजोर नहीं होने दिया। 20 नवंबर 1983 का दिन उनके जीवन में बेहतर बदलाव लेकर आया जब कुंड की खादान के मालिकाना हक को लेकर कोर्ट ने उनके पक्ष में निर्णय दिया था। देखते ही देखते उनकी खादानों से निकलने वाला पत्थर इंटरनेशन मार्केट में अपनी पहचान बना गया। इसके बाद सोमाणी परिवार ने पीछे मुडकर नहीं देखा। शिक्षा व राजनीति के क्षेत्र में अलग पहचान बनाई। समाजसेवा एवं जरूरमंदों की मदद में अशोक सोमाणी के हाथ हर समय आतुर नजर आए। जिला प्रशासन व अधिकारियों को भी अगर किसी की मदद करवानी थी वे गरिमा के साथ इस शख्स की सेवाएं लेना नहीं भूलते थे। अशोक सोमाणी के छोटे भाई विजय सोमाणी लगातार रेवाड़ी  विधानसभा  से चुनाव लड़ते हुए आज भी सक्रिय राजनीति कर रहे हैं। 3 अगस्त 2010 को घर की मजबूत बुनियाद व पत्नी रूकमणि का जाना अशोक सोमाणी व परिवार पर एक बड़ा व्रजपात से कम नहीं था। इसके बावजूद आज भी वे  परिवार व समाज के लिए चटटान  की तरह खड़े हुए हैँ।

परिवारिक सदस्यों के साथ करीबियों ने की शिरकत

जीवन के 70 साल पूरे होने पर शहर के सेक्टर चार स्थित उनके निवास स्थान पर परिवारिक सदस्यों एवं करीबजनों ने सुंदरकांड कार्यक्रम का आयोजन कर उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर पारिवारिक सदस्यों में छोटे भाई विजय सोमाणी- मंजू सोमाणी, आकाश- चारू, अमर-  श्रुति, विशाल- शालिनी,  वर्षा- निशिल, पूजा- प्रसुन, रूपचंद गुलाटी, उमेश, गीता, अनमोल एवं सुनील गुलाटी, पोता, पोती नातिन में समारया, एदनित, ईतिका, सम्राट, हर्षा, भाविशा, प्रेक्षा ने उनका आशीर्वाद लिया। सामाजिक तौर पर व्यवसायी अरविंद गुप्ता, उद्योगपति ब्रजलाल गोयल, एनके गुप्ता, रिपुदमन गुप्ता, अनिल भार्गव,  हिंदू स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन रामकिशन भालखीवाले, वरिष्ठ अधिवक्ता शंकरलाल गुप्ता, एडवोकेट दयानंद गुप्ता, एडवोकेटजर्नादन शर्मा, एडवोकेट रजनीकांत सैनी, डॉ. आदेश सक्सेना, ओमप्रकाश गुप्ता, अनिल रस्तोगी,रिषी सिंहल, राकेश गर्ग, पारूल डाटा, जितेंद्र शर्मा, डॉ. नरेंद्र शर्मा, ऊषा महेश्वरी, नवीन महेश्वरी, बिजेंद्र परवाल, सुनील परवाल,  अंकित जैन, मनोज चुग समेत अनेक गणमान्य लोगों ने उनके स्वस्थ्य जीवन व लंबी उम्र की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *