सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सडक़ों की करे मरम्मत:डीसी यशेन्द्र सिंह

डीसी यशेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सडक़ दुर्घटना को रोकने के लिए संबंधित विभाग अपने-अपने क्षेत्र में सडक़ो की मरम्मत का कार्य करें। उन्होंने कहा कि सडक़ में गढï्ढा होने के कारण कई बार सडक़ दुर्घटना में लोगों की जान चली जाती है। जिस परिवार का सदस्य दुर्घटना का शिकार होता है उस परिवार पर क्या बीतती है इसका अंदाजा नहीं लगा सकते।डीसी यशेन्द्र सिंह आज सडक़ सुरक्षा समिति से जुड़े अधिकारियों की ऑनलाइन वेबीनार के माध्यम से समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सडक़ दुर्घटना को रोकने के लिए सडक़ो के गढढ़ों पर तुरंत पैच कार्य हो। आरटीए सचिव गजेन्द्र सिंह  ने बताया कि साहबी नदी पर लाईट व पुल की रेलिंग की मरम्मत की जरूरत है, रात के समय यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस पर प्रोजैक्ट डायरेक्टर नेशनल हाइवे ने कहा कि लाईट लगवा दी जाएगी और रेलिंग की रिपेयर भी करवा दी जाएगी। एसडीएम बावल संजीव कुमार ने कहा कि साबन कट व असाई इंडिया के पास जो गढ्ढïे है उनकी मरम्मत की जाएं। इस पर भी पीडी ने भरोसा दिलाया कि यह कार्य करवा दिया जाएगा। आरटीए सचिव गजेन्द्र कुमार ने बताया कि नेशनल हाइवे अथोरिटी ऑफ इंडिया द्वारा नेशनल हाईवे पर 12 प्वाईंटों पर कार्य होना है ताकि सडक दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *