सादर अपील………. मेरी रेवाड़ी की जनता बहुत समझदार है…..

सर्वप्रथम मै विक्रम यादव ( कांग्रेस प्रत्याशी, चेयरपर्सन नगर परिषद ) रेवाड़ी की माटी को नमन करती हूं। 27 दिसंबर को आप लोकतंत्र के पक्ष में एक महत्वपूर्ण फैसला लेने जा रहे हैं। उससे पहले मै आपसे कुछ कहना चाहती हूं। चुनाव प्रचार के दौरान आपने एक पार्टी का घोषणा पत्र एवं एक बहन की भावनात्मक अपील पढ़ी होगी। दोनों पर ही विस्तार से मै जनता के समक्ष चर्चा करना चाहती हूं। शुरूआत भाजपा के घोषणा पत्र से करते हैं। इस पत्र को रेवाड़ी की जनता गौर से पढ़े, विचार कर सवाल करें। इस पत्र में नगर परिषद के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक भी मुद्दे को शामिल नहीं किया गया। आप सोचिए भाजपा के घोषणा पत्र के अनुसार  क्या नगर परिषद चेयरपर्सन शहर में फ्लाईओवर, अंडरपास, बस स्टैंड को शिफ्ट करना नप के दायरे में आते है। क्या नप  सरकारी कॉलेजों में भवन, शहर में उद्योग स्थापित करवा सकती है। यह ऐसे कार्य है जो सरकार के अलग अलग विभागों एवं मंत्रालयों के अंतर्गत आते हैं। घोषणा पत्र में सुरक्षा को लेकर पुलिस के कार्य को भी नगर परिषद का बताया गया है।या तो लगता है कि भाजपा प्रत्याशी को नहीं पता कि असल में नगर परिषद के कार्य क्या है। बस स्टैंड को शिफ्ट करने की बात की गईं है। यह कार्य तो कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मंजूर हो चुका था। इसमें नई बात क्या है। बस स्टैंड का मामला कोर्ट में लंबित होने की वजह से अटक गया था। जनता स्वयं तय करें कि जब चेयरपर्सन को अपने कार्य, अधिकार एवं शक्तियों का ज्ञान ही नही है तो उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है। दूसरा भाजपा प्रत्याशी जमीनी स्तर पर फैसले लेने में खुद कितनी सक्षम है। यह बताने की आवश्यकता नहीं है। रेवाड़ी की जनता बहुत समझदार है सब जानती है।  मेरी दूसरी आजाद उम्मीदवार बहन ने मीडिया में पूरे प्रथम पेज पर इश्तहार देकर बहुत मंहगी भावनात्मक अपील की है। एक बहन होने के नाते मै उनका सम्मान करती हूं। परंतु सवाल यह है कि हम क्या सोचकर चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसी क्या नौबत आ गई कि चुनाव जीतने के लिए बच्चों की कसमें खानी पड़ रही हैं। हमारी बहन जनता की समस्याओं, शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर अपनी योजना रखती, अपना विजन स्पष्ट रखती तो बहुत अच्छा लगता। दुर्भाग्य से हमारी बहन ने भावनाओं का सहारा लिया। शहर विकास  चाहता है। चुनाव अभियान की शुरूआत में ही मैने अपनी सभी प्रत्याशियों को खुले मंच पर आमने- सामने आकर रेवाड़ी के विकास के बारे में अपना विजन रखने के लिए आमंत्रित किया था। खुली बहस का निमंत्रण दिया था, ताकि जनता स्वयं फैसला कर सके कि  जिसे हम पहली बार सीधे तौर पर चेयरपर्सन बनाने जा रहे हैं वह रेवाड़ी के विकास को लेकर क्या सोच रखती है। साथ ही रोजमर्रा के कार्य एवं दूरगामी योजनाओं को लेकर उनका क्या दृष्टिकोण हैं। परंतु दुर्भाग्य से उन्होंने मेरी अपील को स्वीकार नहीं किया। रेवाड़ी की जनता अच्छी तरह से जानती है कि विजयी होने के बाद चेयरपर्सन का पद किस प्रत्याशी को स्वयं संभालना है और किसे परोक्ष रूप से कोई ओर संभालेगा..।

जैसा की हम सभी जानते हैँ कि शहर रोजमर्रा की दिक्कतों का समाधान चाहता है हमने कांग्रेस के घोषणा पत्र में जनहित के सभी कार्यों को शामिल किया है। हम अपने रेवाड़ी को सुंदर बनाना चाहते हैं। हमारे प्रयासों को ओर बल मिलेगा जब हमारा विधायक चट्‌टान की तरह हमारे साथ खड़ा रहेगा। हमारी आवाज को विधानसभा में उठाएगा तो विकास कार्य दुगुनी प्रगति और शक्ति से पूरे होंगे। रेवाड़ी की जनता बहुत समझदार है। मतदान के समय अपने विवेक से स्वयं फैसला लेने में सक्षम है। आओ हम सब मिलकर अपनी रेवाड़ी को एक सुंदर, स्वच्छ एवं आधुनिक शहर बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *