हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का दावा झूठा निकला

हरियाणा शिक्षा बोर्ड को 8वी की बोर्ड परीक्षा लेने की हरियाणा सरकार से मिली मंजूरी


रणघोष अपडेट. हरियाणा


कुछ दिन पहले सीबीएसई स्कूलों को कक्षा आठवीं बोर्ड के दायरे से बाहर रखने की खुशी में बधाई देने वाली हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का दावा झूठा साबित हुआ। एसोसिएशन ने तो राज्य के शिक्षा मंत्री कंवरपाल सिंह गुर्जर का हवाला देकर एक दूसरे को मिठाई तक खिलाईं। 21 दिसम्बर 2021 को मौलिक शिक्षा विभाग पंचकूला द्वारा शिक्षा बोर्ड भिवानी के नाम भेजे गए पत्र से स्प्ष्ट हैं कि वर्तमान सत्र से हरियाणा में 8वी की बोर्ड परीक्षा लागू हो गई हैं। इसमें हरियाणा प्रदेश के सभी बोर्ड सीबीएसई /आईसीएसई ओर हरियाणा राज्य में सभी अन्य शिक्षा बोर्ड की परीक्षा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी लेगा। जिसके लिए सरकार की तरफ से  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को सहमति मिल गई हैं। हरियाणा प्राइवेट स्कूल चिल्ड्रन एंड वेलफेयर ट्रस्ट के लीगल एडवाइजर सुशील नागपाल ओर सर्व हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र सेठी ने हरियाणा में 8वी की सभी स्कूलो की बोर्ड परीक्षा लिए जाने का हरियाणा सरकार और शिक्षा बोर्ड का स्वागत किया हैं। ट्रस्ट ओर संघ की सरकार से मांग हैं कि हरियाणा में 5वी की बोर्ड परीक्षा भी लागू की जाए और पूरे देश मे एक समान पाठ्यक्रम लागू किया जाए ताकि जब कोई छात्र एक राज्य से दूसरे राज्य में जाये तो उसे परेशानी का सामना ना करना पड़े। गौतरलब हैं कि पिछले कई दिनों से सीबीएसई बोर्ड के स्कूल हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा 8वी की बोर्ड परीक्षा लिए जाने का विरोध कर रहे हैं लेकिन अब बोर्ड की परीक्षा लिए जाने के लिए सरकार की भी मंजूरी मिल गई हैं अब जल्द ही बच्चो के बोर्ड की परीक्षा ले लिए फार्म भरवाए जा सकते हैं। इसके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा 8वी के सभी स्कूलो का डाटा पोर्टल पर अपलोड करने बारे अंतिम तिथि 31 दिसम्बर निश्चित की हुई हैं जिसमे हरियाणा के सभी स्कूलो को डाटा बोर्ड की साइट पर अपलोड करना अनिवार्य हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *